कौन है Radhika Merchant? जो बनने जा रहीं अनंत अंबानी की दुल्हनियां, जानिए लाइफस्टाइल से बिजनेसवुमन तक का सफर

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देश के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की चहल-पहल जोरों पर है। इन दिनों जामनगर, गुजरात में इनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं।

हर किसी की जुबान पर राधिका मर्चेंट का नाम छाया हुआ है, जो जल्द ही अंबानी परिवार की बहू बनने वाली हैं। तो चलिए, इस आर्टिकल में हम आपको राधिका मर्चेंट के बारे में विस्तार से बताते हैं, खासकर उनकी पढ़ाई और करियर के बारे में। 

Also Read: SONE KA TAZA BHAV: सुबह होते ही सोने के दाम में तगड़ा उलटफेर, जल्द जानें 22 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट

शिक्षा और करियर में अव्वल:

बता दें कि राधिका किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं। एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की छोटी बेटी राधिका ने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनॉन स्कूल, इकोल मोंडियल वर्ल्ड स्कूल और बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल से प्राप्त की।

अमेरिका से ग्रेजुएशन:

इसके बाद, वह स्नातक की डिग्री हासिल करने के लिए न्यूयॉर्क चली गईं और 2017 में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में स्नातक की डिग्री लेकर लौटीं।

Also Read: Gold Price Today: सातवें आसमान से धड़ाम हुए सोने के भाव, रेट फिसलकर पंहुचा 53769 रुपये

तेज व्यापारिक दिमाग की धनी:

राधिका मर्चेंट एक सधी हुई बिजनेसवुमन के रूप में जानी जाती हैं। ग्रेजुएशन के बाद, उन्होंने लगभग एक साल तक लग्जरी रियल एस्टेट कंपनी इस्परावा में बतौर सेल्स एंड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव काम किया। राधिका का बिजनेस की दुनिया में सफर यहीं नहीं रुका।

परिवारिक व्यवसाय में सहयोग:

इसके बाद, उन्होंने अपने पिता के साथ उनके पारिवारिक व्यवसाय एनकोर हेल्थकेयर में शामिल होकर उनकी मदद करने का फैसला किया। अनंत अंबानी की मंगेतर इस कंपनी के बोर्ड में डायरेक्टर के रूप में काम कर रही हैं।

इतना ही नहीं, राधिका को नागरिक अधिकारों, पशु कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सशक्तीकरण, मानवाधिकारों और सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में भी गहरी रुचि है।

Also Read: सीनियर सिटीजन को इस स्कीम में ब्याज से मिल रहे 12 लाख से ज्यादा रुपये, जानें पूरी डिटेल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई 2022 के अंत में हुई थी। हर कोई इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इन दिनों 1 से 3 मार्च तक जमनगर, गुजरात में रिलायंस टाउनशिप के पास उनके पैतृक जोगवाड गांव में उनका प्री-वेडिंग फंक्शन हो रहा है। प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स जामनगर पहुंच गए हैं। बॉलीवुड के किंग खान कहलाने वाले शाहरुख भी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंच गए हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow