राशन कार्ड धारक जरुर करें ये काम, वरना मुफ्त नहीं मिलेगा गेहूं-चावल, जानें डिटेल

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली Ration Card Holders: अगर आप मुफ्त राशन का लाभ उठा रहे हैं तो ये आपके लिए खास खबर हो सकती है। अगर आप राशन की दुकान पर राशन लेने के जाते हैं तो आपको एक काम करना काफी जरुरी होगा। इसके बिना आप मुफ्त राशन का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

आपको बता दें राशन कार्डधारकों के लिए ईकेवाईसी करानी होगी। राशन कार्ड में जितनी भी यूनिट शामिल है। उन सभी का अंगूठा पॉस मशीन पर लागना जरुरी है। राशन कार्ड में शामिल परिवार के सभी सदस्यों का अंगूठा लगाने पर राशन कार्ड की ईकेवाईसी पूरी होगी। इसका प्रोसेस शुरु हो गया है।

आने वाले कुछ ही महीनों में सभी के अंगूठा लगने के बाद ई-केवाईसी पूरी होगी और कार्ड में शामिल जिस भी सदस्य का अंगूठा एक बार भी नहीं लगा होगा। उसकी यूनिट ब्लॉक हो सकती है। इसलिए इसे कोटे की दुकान पर जब भी राशन लेने जाएं तो बारी-बारी से परिवार के सभी सदस्य एक बार अपना अंगूठा जरूर लगाएं।

राशन कार्डधारकों को कोटे की दुकानों पर पॉस मशीनों पर अंगूठा लगाने के बाद भी राशन प्राप्त होता है। अब राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों का एक बार अंगूठा लगाना जरुरी है।

इससे राशन कार्ड की ईकेवाईसी हो जाएगी और ये भी सत्यापित करना होगा कि राशन कार्ड में जो भी यूनिट दर्ज हैं वह एक परिवार की हैं। इस मामले में काफी शिकायते हो रही हैं कि राशन कार्ड में शामिल लोगों के नाम अलग-अलग परिवार से हैं।

इसका सत्यापन होने के बाद राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों का जब एब बार अंगूठा लग जाएगा तो उसका सत्यापन भी किया जाएगा और जिनका अंगूठा नहीं लगेगा उन लोगों को ब्लॉक किया जा सकता है। विभाग के अधिकारी बताते हैं कि जिले में करीब 50 फीसदी तक की ईकेवाईसी का काम पूरा किया जा चुका है।

जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि राशन कार्ड में दर्ज मुखिया के साथ में ही राशन कार्ड में शामिल सभी लोग बारी-बारी से दुकान में जाकर अंगूठा लगा सकते हैं तो अगले ही महीने पत्नी का अंगूठा लगावाएं, इसके बाद बच्चों का लगवाएं जिससे सभी के अंगूठा लग जाएंगे और ईकेवाईसी आसनी से हो जाएगा। एक ही बार में एक साथ कोटे की दुकान पर नहीं जाना है।

Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow