नई दिल्ली:Sukanya Samriddhi Yojana 2024. देश में पुरुषों के साथ महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। तो वही केन्द्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें देश की बेटियों के लिए जबरदस्त स्कीम संचालित कर रही है। माता-पिता अपने बेटी के पढ़ाई लिखाई तक के खर्चे का इंतजाम कर पाएं तो इसके लिए जबरदस्त स्कीम संचालित कर रही है। जिसमें आविभावक अपने बेटी के भविष्य के लिए मोटा फंड तैयार कर सकते हैं।

दरअसल हम यहां पर बात कर रहे हैं, केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में। लोगों को अपने बेटी के निवेश के लिए ये जबरदस्त स्कीम हैं, जिसमें छोटे-छोटे निवेश करने पर लाखों का फंड बनाया जा सकता है। तो वही यहां पर मिलने वाला ब्याज भी टैक्स-फ्री है। इस योजना में आपको टैक्स छूट के साथ-साथ 8.2 प्रतिशत के दर से आकर्षक ब्याज दर मिलता है। ऐसे में आप इस जबरदस्त स्कीम में आज से बेटा का खाता खुलवा सकते हैं।

ऐसे बेटी के खाते में बन जाएगें 70 लाख

सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर हर तिमाही में अपडेट की जाती है, पोस्ट ऑफिस के स्मॉल स्कीम के तहत SSY आती है। 70 लाख का फंड बनाने के लिए यहां पर हम मान लेते हैं कि अगर कोई 15 साल तक SSY में अगर हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपये (या 12,500 रुपये प्रति माह) निवेश करता हैं, तो आपकी बेटी को 21 साल के बाद करीब लगभग 70 लाख रुपये मिल जाएंगे। यहां पर निवेश पर 21 साल की पूरी अवधि के दौरान मिलने वाली औसत ब्याज दर 8% जोड़ी गई है।

ये रही सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी

बेटी के लिए माता पिता सुकन्या समृद्धि खाता न्यूनतम 250 रुपये जमा और एक वित्त वर्ष में अधिकतम जमा राशि 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं।

माता पिता अपने बेटी के जन्म से लेकर 10 वर्ष की आयु तक SSY खाता खोल सकते हैं। तो वही अधिकतम दो लड़कियों के लिए दो सुकन्या समृद्धि खाते खोले  सकते हैं।

इस स्कीम में लोगों को खाता खोलने की तारीख से लेकर 15 साल तक पैसे जमा करने होंगे, हालांकिह खाता खोलने की तारीख के 21 साल बाद ये पोलसी मैच्योर होगी।

छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर करने...