नई दिल्ली DA Increase: अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो बहुत ही जल्द आपको खुशखबरी मिलने जा रही है। बीते दिनों देश के कई राज्यों में डीए में इजाफा किया गया है। इसके बाद केंद्र सरकार भी डीए में बढ़ोतरी कर सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए DA में 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है। इस बढ़ोतरी के बाद DA 46 फीसदी हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- क्या आपने खाई है सत्तू से बनी बिना चीनी वाली ये टेस्टी मिठाई, एक बार खा लिया तो भूल जायेंगे गुलाब जामुन का स्वाद
साल में दो बार होता है डीए में इजाफा
वहीं बता दें सराकर साल में दो बार DA में इजाफा करती है। वहीं आखिरी बार डीए में बढ़ोतरी का ऐलान मार्च 2023 में किया गया था। जोकि 1 जनवरी 2023 से प्रभावी हुई थी। इसके पहले डीए 38 फीसदी था। जो कि अब बढ़कर 42 फीसद हो गया है। DA में इजाफे का ऐलान सितंबर या फिर अक्टूबर में हो सकता है।
डीए में इजाफा होने के बाद तकरीबन 47.58 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा।
इसे भी पढ़ें- बड़ी खुशखबरी! Vi रिचार्ज करने पर मिलेगा हर महीने 100 रुपये की छूट, होगा 2400 रुपये का फायदा
मध्य प्रदेश में डीए में बढ़ोतरी
रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारयों के लिए डीए में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है। इससे पहले ओडिशा सरकार ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए में 4 फीसदी का इजाफा करने का ऐलान किया था। कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए DA वर्तमान 38 फीसद से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है। ये बढ़ा हुए डीए इस साल 23 जनवरी से लागू होगा और कर्मचारियों को ये रकम उनकी जून की सैलरी के साथ में मिलेगी।
इससे पहले कर्नाटक सरकार ने भी 1 जनवरी 2023 से DA में 4 फीसदी का इजाफा किया था। जिसके बाद कर्नाटक में डीए 31 फीसदी से बढकर 35 फीसदी हो गया है। इसके अलावा झारखंड और हिमाचल प्रदेश ने भी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों की सैलरी को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।