Top 7 Mutual Funds जिनमे निवेशकों ने किया जमकर निवेश

By

Yogesh Yadav

Top 7 Mutual Fund : मार्च 2024 में म्यूचुअल फंड्स में निवशकों द्वारा जमकर निवेश किया गया है। मार्च के महीने में लार्ज कैप, फ्लेक्सी कैप, फोकस्ड, कॉन्ट्रा और ELSS मिलाकर 7 इक्विटी फंड कैटेगरी में मार्च 2024 के दौरान झमाझम पैसों की बारिश हुई है। इन सभी स्कीम्स में लगभग 1000 करोड़ से अधिक का इनफ्लो हुआ है। आइए इन फंड्स के आंकड़ों द्वारा इसकी पुष्टि करते है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड

मार्च 2024 में सबसे ज्यादा 1951.05 करोड़ रुपए का निवेश इस लार्ज कैप स्कीम में हुआ है। इस फंड का AUM फरवरी 2024 में 51,554.28 करोड़ रुपए था जो मार्च 2024 में बढ़कर 53,505.33 करोड़ रुपए तक जा पहुंचा है।

Also Read: SONE KA TAZA BHAV: सुबह होते ही सोने के दाम में तगड़ा उलटफेर, जल्द जानें 22 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट

पराग पारेख फ्लेक्सी कैप फंड

AUM के आधार पर देखा जाए तो यह सबसे बड़ा फंड है जिसमे मार्च 2024 के दौरान कुल 1,658.92 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। फरवरी के महीने में इस फंड का एयूएम 58,900 करोड़ रुपए था जो इस मार्च 60,559 करोड़ रुपए तक आ गया है।

निप्पॉन इण्डिया लार्ज कैप फंड

मार्च 2024 में कुल 1,611.62 करोड़ रुपए का निवेश इस लार्ज कैप फंड में निवेशकों द्वारा किया गया है। वही इसका AUM मार्च 2024 में बढ़ते हुए 24,378.39 करोड़ रुपए तक जा पहुंचा है।

Also Read: Gold Price Today: सातवें आसमान से धड़ाम हुए सोने के भाव, रेट फिसलकर पंहुचा 53769 रुपये

एसबीआई म्यूचुअल फंड

मार्च 2024 के दौरान एसबीआई फोकस्ड इक्विटी फंड में कुल 1,454.36 करोड़ रुपए और एसबीआई कॉन्ट्रा फंड में कुल 1451.94 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। 

एक्सिस ELSS टैक्स सेवर फंड

ELSS कैटेगरी में सबसे बड़ा फंड एक्सिस ELSS टैक्स सेवर फंड है जिसे कुल 1,448.72 करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त हुआ है। इस फंड का AUM मार्च 2024 में बढ़ते हुए 34,025.16 करोड़ रुपए तक जा पहुंचा है।

एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड

कुल 1182.98 करोड़ रुपए का निवेश मार्च 2024 में एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड में निवेशकों की तरफ से हुआ है। अभी इस फंड का कुल AUM 50839.90 करोड़ रुपए है।

Also Read: सीनियर सिटीजन को इस स्कीम में ब्याज से मिल रहे 12 लाख से ज्यादा रुपये, जानें पूरी डिटेल

Yogesh Yadav के बारे में
Yogesh Yadav मेरा नाम योगेश यादव है और पत्रकारिता के क्षेत्र में मेरा अनुभव 3 सालों से अधिक का है। खास तौर पर फाइनेंस विषय के बारे में लिखने में मेरी रुचि अधिक है। म्यूचुअल फंड, बिजनेस आइडिया, बैंकिंग और पोस्ट स्कीम के बारे में लिखना मुझे पसंद है। अतः TimesBull.com के द्वारा अब मैं अपनी सेवाएं दे रहा हूं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow