नई दिल्ली: वर्तमान में आधार कार्ड एक ऐसा डॉक्यूमेंट है, जिसके नहीं होने पर आपके महत्वपूर्ण कार्य बीच में लटक जाते हैं। सरकार ने आधार कार्ड को बहुत ही जरूरी कागज बना दिया है, जिसे लेकर सरकार की ओर से भी समय-समय पर अपडेट जारी किए जाते रहे हैं। इस बीच अगर आपके पास 10 साल पुराना आधार कार्ड है तो तुरंत अपडेट कराने का काम कर सकते हैं, जिसके बिना आपको महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना होगा।
आधार कार्ड बनाने वाली संस्था की ओर से अब एक ऐसी सुविधा चलाई जा री है, जिसका आप दौड़कर फायदा उठा सकते हैं। अगर मौका हाथ से निकाला तो फिर चूक जाएंगे, क्योंकि अब आखिरी तारीख नजदीक आने वाली है। आधार कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जानने के लिए आपको हमारा आर्टिकल ध्यान से पढ़ना होगा।
इस तारीख तक मिलेगी सुविधा
आधार कार्ड बनाने वाली संस्था यूआईडीएआई की ओर से अब एक महत्वपूर्ण सुविधा चलाई जा रही है, जिसका आराम से लाभ उठा सकते है। दरअसल, सरकार ने 10 साल पुराना आधार कार्ड अपडेट कराने पर शुल्क खत्म कर दिया है। आधार कार्ड अपडेट कराने का काम आप अब निशुल्क कर सकते हैं, जो सुविधा 14 सितंबर 2023 तक मिलेगी।
बीते कई महीने से फ्री सेवा का लोग फायदा भी उठा रहे हैं। 15 मार्च 2023 से बिना शुल्क अपडेट करा रहे हैं। इससे पहले आधार कार्ड अपडेट कराने पर 25 रुपये का चार्ज देना पड़ता था, जिसे 14 मार्च को खत्म कर दिया गया था। आप 14 सितंबर तक यह काम नहीं कराते हैं तो फिर आपको भी चार्ज देना पड़ सकता है। इसलिए आप जल्द यह काम करवा लें।
यहां पहुंचकर कराएं जरूरी काम
दस साल पहले बना आधार कार्ड अपडेट कराना के लिए आपको जन सुविधा केंद्र जाना होगा। यहां आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा, केवल जन सेवा केंद्र संचालक इंटरनेट खर्च के तौर पर कुछ पैसा लेगा। आप आधार कार्ड अपडेट कराकर यह काम फटाफट करवा सकते हैं, जिससे किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।