Vodafone-Idea Netflix Plan: क्या आप एंटरटेनमेंट के लिए Netflix देखने का शौक रखते हैं और आपको हर महीने इसके लिए अलग से रिचार्ज करवाना पड़ता हैं। तो अब आप हो जाइए बेफिक्र! क्योंकि आज हम आपकी इस टेंशन को दूर करने जा रहे हैं।
दरअसल, Vodafone Idea मार्केट में अपना एक नया प्लान लेकर आई है। जहां आपको रिचार्ज के साथ बिल्कुल फ्री में नेटफ्लिक्स देखने को मिल जाएगा। ऐसा इसलिए हो पाया हैं क्योंकि कंपनी ने नेटफ्लिक्स के साथ पार्टनरशिप की है। ऐसे में कंटेंट लाइनअप को ध्यान में रखते हुए कंपनी नेटफ्लिक्स बेसिक सब्सक्रिप्शन वाले प्लान दे रही है। जिनका आप करवाकर फायदा उठा सकते हैं।
Vodafone Idea 998 Prepaid Plan
Vodafone Idea का यह काफी ट्रेंडिंग वाला प्लान है। जो 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको रोजाना 1.5 जीबी डेटा का बेनिफिट मिलने वाला है। साथ ही इसमें आपको हर रोज 100 SMS के साथ Unlimited Calling और Netflix Basic का Subscription भी मिल रहा है।
Vodafone Idea 1399 Prepaid Plan
Vi का यह भी एक ऐसा प्लान हैं, जो काफी पसंद किया जाता है। इसमें आप यूजर्स को अच्छे बेनिफिट्स मिल रहे हैं, जो 84 दिनों की वैलिडिटी साथ आते हैं। इसमें आपको रोजाना 2.5 जीबी डेटा प्रदान मिलता है।
साथ ही इसमें हर रोज 100 SMS भी मिलते हैं। लेकिन इसकी खासियत ये है कि इसमें नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। जो यूजर्स को काफी आकर्षित करने वाला है। वहीं कंपनी का कहना है कि वह इकलौती ऐसी कंपनी है जो Netflix बंडल प्लान दे रही है। फिर फटाक से इन दो नए प्लांस का फायदा उठा लीजिए।
अगर आप एक Vi यूजर्स हैं तो आपके लिए यह एक सोने पर सुहागा जैसी बात होगी। जहां आप नेटफ्लिक्स देखने का पूरा फायदा उठा पाएंगे। बाकी आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी जाकर इसके बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर सकते हैं।