गोल्ड की तरह बहुमूल्य है ये पेड़, एक लगा लिया तो बन जाएंगे लखपति, जानें पूरी डिटेल

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली Sandalwood Farming: आज के समय लोग नौकरी के बजाय बिजनेस की तरफ रुख कर रहे हैं। साथ में कई सारे कमाई करने के साधन खोज रहे हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में शामिल हैं तो इस लेख में हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया देने जा रहे हैं।

आज हम जिस बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं इसमें भले ही थोड़ा समय लगेगा लेकिन बाद में आप करोड़पति बन सकते हैं। इसको आप एक निवेश के तौर पर देख सकत हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं चंदन की खेती की।

आपको बता दें चंदन के पेड को सैंडलवुड ट्री कहा जाता है। ये वहीं पेड हैं जिसका काम करके पुष्पा राज अमीर हुआ था। फिल्म में पुष्पा पेड़ की तस्करी करता था। चंदन की तस्करी करना अपराध है। लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आप वैध तरीके से चंदन का पेड़ उगाकर लाभ कमा सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 100 चंदन के पेड़ की कीमत 5 करोड़ रुपये है।

इस पेड़ में लगता है काफी समय

चंदन के पेड़ की खेती काफी मुनाफे वाली है लेकिन आपको इसके लिए काफी समय देना होगा। यानि कि आप पेड़ लगाकर फौरन नौकरी छोड़ने के बारे में नहीं सोच सकते हैं। अगर पारंपरिक तरीके से चंदन का पेड़ लगाएं तो इसको बड़ा होने में 20 से 25 साल का समय लग जाता है।

वहीं ऑर्गेनिक तरीके से ये पेड़ 10 से 15 सालों में तैयार हो जाता है। चंदन का पेड़ वैसे तो काफी कम देखभाल मांगता है लेकिन इसे तस्करों और जानवरों से बचाना काफी जरुरी होता है। चंदन के पेड़ रेतीले और बर्फीले वातावरण को छोड़कर कहीं भी उगा सकते हैं।

जाने कितनी होगी कमाई

चंदन का एक पेड़ पूरी तरह से तैयार होने के बाद 3 से 5 लाख रुपये में बिकता है। अगर आप 5 से 10 पेड़ लगाते हैं तो आपकी इनकम 30 लाख रुपये से हो सकती है। लेकिन यदि आप चंदन के 100 पेड़ लगाते हैं तो आप करीब 5 करोड़ रुपये के मालिक बन सकते हैं।

Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow