नई दिल्ली। इन दिनों भोजपुरी सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर कब्जा किया हुआ है। इंटरनेट पर आये दिन किसी न किसी स्टार का भोजपुरी गाना देखने को मिल ही जाता है। आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, मोनालिसा, अक्षरा सिंह, अंजना सिंह, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, काजल राघवानी सहित कई अन्य भोजपुरी सुपरस्टार्स के पुराने सॉन्ग आये दिन धमाल मचाते ही रहते हैं।
इसी बीच सबकी चहेती आम्रपाली दुबे का एक पुराना गाना यूट्यूब पर वायरल होता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे के साथ अंजना सिंह भी अपनी हॉट अदाओं से दर्शकों को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं।
आम्रपाली और अंजना सिंह पर फिल्माया गया गाना ‘सौतिनिया के चक्कर में’ (Sautiniya Ke Chakkar Mein Song) दोनों अभिनेत्री अपने डांस मूव्स और कातिलाना एक्सप्रेशन से सभी को अपना दीवाना बनाती हुईं नजर आ रही हैं।
अंजना सिंह और आम्रपाली ने मचाया बवाल
इस गाने में आम्रपाली दुबे और अंजना सिंह लहंगा-चोली पहनकर देसी अंदाज में खूब ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं। भोजपुरी गाना ‘सौतिनिया के चक्कर में’ को कल्पना और इंदु सोनाली ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि इस गाने के बोल श्रेय श्याम देहाती को जाता है जबकि गीत को संगीत से सजाया है राजेश रजनीश ने।
हॉट अदाओं से सभी को किया ख्याल
इस गाने को अब तक 117,753,396 से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने में आम्रपाली दुबे और अंजना सिंह का डांस इतना जबरदस्त है कि दर्शकों के लिए नजरे हटाना भी मुश्किल हो गया है। ये गाना रिलीज के बाद जितना दर्शकों को पसंद किया गया था, वहीं आज भी उतना ही पसंद किया जा रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग खटिया पर बैठकर दारू के नशे में चूर होते हैं, वहीं आम्रपाली और अंजना सिंह उनके सामने ठुमके लगा रही होती हैं।
‘सौतिनिया के चक्कर में’ गाना भोजपुरी फिल्म ‘मोकामा 0 किलोमीटर’ से लिया गया है। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे, अंजना सिंह के अलावा दिनेश लाल यादव निरहुआ, अवधेश मिश्रा, कुणाल सिंह, बृजेश त्रिपाठी अहम किरदार में नजर आये हैं।