कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के बीच Pravesh Lal और Aamrapali का सबसे रोमांटिक सॉन्ग देख गायब हुई ठंड!

नई दिल्ली। भोजपुरी जगत की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) सोशल मीडिया पर काफी ही ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने चाहने वालों के लिए आये दिन वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं।

आम्रपाली दुबे अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल आसानी से जीत लेती हैं। आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी दर्शकों का अपनी आवाज और बेहतरीन एक्टिंग से खूब किया है। एक्ट्रेस को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है।

एक्ट्रेस की जोड़ी को वैसे तो दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) के साथ सबसे अधिक पसंद किया जाता है, मगर आम्रपाली दुबे जिस भी एक्टर के साथ नजर आती हैं वो फिल्में सुपरहिट साबित हो जाती है।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन, इस समय आम्रपाली दुबे निरहुआ के साथ ही बल्कि उनके छोटे भाई प्रवेश लाल यादव (Pravesh Lal Yadav) के साथ रोमांटिक होती हुईं नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में आम्रपाली दुबे को देख आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की याद आ जाएगी। आम्रपाली और परवेश लाल यादव पर फिल्माया गया गाना ‘ऐ हो पिया'(Ae Ho piya) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस गाने के वीडियो में परवेश लाल यादव और आम्रपाली के बीच कई बोल्ड सीन भी शूट किये गए हैं। दोनों एक दूजे की बाहो में खोये हुए नजर आ रहे हैं।

गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। परवेश लाल यादव और आम्रपाली को कुछ कुछ ‘अंग लगा दे’ (Ang Laga De) की तरह शूट किया गया है। इस गाने को दीपिका और रणवीर सिंह पर फिल्माया गया है।

दोनों ने अपने हॉट रोमांस से कड़ाके की सर्दी और कोहरे के बीच गर्मी पैदा कर दी है। गाने में देखा जा सकता है कि एक्टर आम्रपाली के बदन को कभी किस तो कभी एक्ट्रेस को खूब प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में आम्रपाली और परवेश राजस्थानी लुक में नजर आ रहे है। गाना ‘ए पिया हो’ को प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने गाया है, जबकि गाने के बोल Arvind Tiwari ने लिखें हैं और गाने को म्यूजिक से सजाया है Om Jha ने।

भोजपुरी रोमांटिक सॉन्ग देखने के लिए यहां क्लिक करें:-