नाक में नथ, कान में झुमके… Aamrapali Dubey के हॉट अवतार पर फिसला फैंस का दिल

Avatar photo

By

Snehlata Sinha

Aamrapali Hit Song: भोजपुरी सिनेमा की सबसे चहेती एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dueby) को तो आपने उनके दिलकश भोजपुरी ठुमकों पर थिरकते हुए खूब देखा होगा। लेकिन इस बार उनका अंदाज कुछ जुदा है! फिल्म “निरहुआ हिंदुस्तानी 3” (2018) के गाने “चिकन बिरयानी चंपा की जवानी” में  आम्रपाली का शानदार मराठी लुक देखने लायक है। गोरखपुर, यूपी की रहने वाली आम्रपाली दुबे टीवी की दुनिया में नाम कमाने के बाद भोजपुरी फिल्मों में आईं। मुंबई में रहने के लंबे समय बिताने की वजह से शायद उन्हें इस मराठी अंदाज को अपनाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं हुआ और वो इस गाने में कमाल लग रही हैं।

 

निर्देशक मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित “निरहुआ हिंदुस्तानी 3” में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ . आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में हैं। ये भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्म है। इस गाने के सीक्वेंस में निरहुआ पहली बार आम्रपाली से मुंबई में मिलते हैं। आम्रपाली यहां एक बेहतरीन डांसर चंपा के रूप में नजर आती हैं।

कल्पना ने अपनी खूबसूरत आवाज में “चिकन बिरयानी चंपा की जवानी” गाना गाया है। गाने के बोल आज़ाद सिंह ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत राजनेश मिश्रा द्वारा रचित है। गाने में अम्रपाली दुबे को मराठी नाथ, झुमके और मांग टीका पहने देखा जा सकता है। उन्होंने साड़ी को भी मराठी स्टाइल में बांधा हुआ है। साथ ही। आम्रपाली ने इसमें बड़ी फुर्ती के साथ मराठी डांस भी किया है।

ये गाना साल 2019 में SRK म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ था, जिसे अब तक 33 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिनेश लाल यादव और अम्रपाली दुबे के अलावा फिल्म “निरहुआ हिंदुस्तानी 3” में शुभी शर्मा, संजय पांडेय, किरण यादव, समर्थ चतुर्वेदी और आशीष शेंड्रे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Snehlata Sinha के बारे में
Avatar photo
Snehlata Sinha I am Snehalata Sinha, a lifestyle journalist with extensive experience in the field. Specializing in fashion, style, latest trends, Bollywood gossip, and beauty remedies, I began my career as an intern at News-24. However, for the past 5 years, I have been working with timesbull.com. My insights and updates will keep you informed and help you stylishly enhance your lifestyle. Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow