नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित चेहरों में से एक है। दोनों जहां भी जाते हैं पूरी लाइमलाइट लूट कर ले जाते हैं। दोनों जब भी एक साथ आते हैं तो कोई भी उनके चार्म से नहीं बच पाता। इस कपल की शादी वर्ष 2007 में हुई थी। कहा जाता है कि उस समय कपल अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में था। लेकिन शायद एक बात आपको पता नहीं होगी।

वह यह की अभिषेक (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या की शादी के बाद वर्ष 2008 में एक फिल्म आई थी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी नज़र आने वाली थी। लेकिन इस फिल्म को ऐश्वर्या राय ने मना कर दिया था। बाद में वह फिल्म बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम’ के बनी थी और यह फिल्म वर्ष 2000 में रिलीज हुई थी।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म में नजर आने के बाद इन दोनों ने कुछ ना कहो, उमराव जान, धूम 2 ,सरकार ,गुरु जैसी फिल्में साथ में की। हालांकि यह सभी फिल्में ऐश और अभिषेक की शादी के पहले की है। इस कपल की शादी वर्ष 2007 में हुई थी और शादी के बाद इनकी सिर्फ दो फिल्में रावण और सरकार राज रिलीज हुई थी। लेकिन आपको बता दें सरकार राज फिल्म आने से पहले इन दोनों की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने वाली थी लेकिन ऐश्वर्या राय ने इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ काम करने से मना कर दिया था।

इस फिल्म से अपना नाम वापस लेने के पीछे ऐश्वर्या राय बच्चन ने जो तर्क दिया था। वह काफी हैरान करने वाला था। हम इस आर्टिकल में बात कर रहे हैं अभिषेक बच्चन जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दोस्ताना के बारे में। यह फिल्म तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शन द्वारा बनाई गई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।

खबरों की माने तो यह फिल्म ₹40 करोड़ में बनकर तैयार हुई थी और इस फिल्म ने 65 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने जो किरदार निभाया था वह किरदार पहले ऐश्वर्या राय को दिया गया था। मगर ऐश्वर्या राय ने इस रोल को इसलिए रिजेक्ट कर दिया क्योंकि उन्हें लगा था अभिषेक बच्चन के साथ उनकी रियल लाइफ शादी फिल्म की पूरी थीम को खराब कर देगी। इसी वजह से उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...