Akshara Singh Dance Video: भोजपुरी सिनेमा की हॉट और दिलकश एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अक्सर चर्चा में रहती हैं।अभिनेत्री को इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक के रूप में जाना जाता है। वह कई मशहूर हिंदी रियलिटी शो में भी काम कर चुकी हैं। अभिनय के अलावा, उनमें गायन कौशल और कई गानों में अपनी आवाज देने का भी हुनर है।
अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी की एक ऐसी अदाकारा हैं जिनके गाने यूट्यूब पर हमेशा ही धूम मचाते हैं और उनकी एक झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं। वह अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने डांस से भी लोगों को दीवाना बना देती हैं। अब इन दिनों यूट्यूब पर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक डांस वीडियो काफी देखा जा रहा है।
इस गाने में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की अदाएं वाकई दर्शकों को दीवान बना रही हैं। गाने में लाल रंग के गाउन में उनका अंदाज इतना हॉट है कि देखने वालों के पसीने छूट रहे हैं। इस गाने में वह भोजपुरी अभिनेता के साथ रोमांस कर रही हैं। इस वायरल होने वाले गाने को इंदु सोनाली ने गाया है। जबकि इसके लिरिक्स विनय बिहारी ने तैयार किया है।
आपको बता दें कि अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का ये गाना है भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा 2 का हमरा मरद चाही हॉर्न दबाने वाला हो। इस गाने में अक्षरा सिंह डांस से दर्शकों के दिल की धड़कने बढ़ा रही हैं। अब तक इस गाने को 6,062,651लोगों ने देखा है और इसे लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। यह गाना किसी रेस्टोरेंट में शूट किया हुआ लगता है। अक्षरा सिंह डांस कर रही हैं और वहां बैठे लोग झूमने लगते हैं। गाने का म्यूजिक काफी फास्ट है और डांस करने वालों के पैर खुद इस गाने पर उठ रहे हैं।
काम के बारे में बात करे तो अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की आने वाली लिस्ट में कई भोजपुरी फिल्में हैं जैसे ‘अक्षरा’, ‘डार्लिंग’ और विक्रांत सिंह के साथ ‘जानू आई लव यू’। यह अनुराग मिश्रा द्वारा निर्देशित और रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित है।