Akshara Singh – Nirahua Romance Video: निरहुआ (Nirahua) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। निरहुआ के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। इनकी जोड़ी जब – जब फिल्मी पर्दे पर एक साथ नजर आती है तो बवाल मच जाता है। अक्षरा सिंह और निरहुआ दोनों ही स्टार्स को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। इसी बीच निरहुआ और अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया गाना ‘देहिया भतार खोजता’ (Dehiya Bhatar Khojata) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गाने के वीडियो में आप जैसा कि देख सकते हैं कि अक्षरा सिंह और निरहुआ पार्क में ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। भोजपुरी गाना ‘देहिया भतार खोजता’ में अक्षरा सिंह और निरहुआ की केमिस्ट्री गाने में बहुत ही अच्छी लग रही है।
https://youtu.be/z9zf-Ou0Jg4
गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह बेहद ही खूबसूरत भी नजर आ रही हैं। ‘ देहिया भतार खोजता’ गाने को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर आप देख सकते हैं। निरहुआ का ये गाना लगभग 8 साल पुराना है, जिसे खबर लिखें जाने तक अभी तक 1,17,53,364 से अधिक बार देखा जा चुका है।
https://www.youtube.com/watch?v=2giXNSGIcSg&pp=ygUWYWtzaGFyYSBzaW5naCBuZXcgc29uZw%3D%3D
यह गाना फिल्म ‘Diler’ का है। गाने को Indu Sonali ने अपनी प्यारी आवाज दी है। गाने की शुरुआत में अक्षरा सिंह और निरहुआ बेडरूम में रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद अक्षरा सिंह एक्टर निरहुआ को पार्क में तंग करती हुईं नजर आ रही हैं। गाने में निरहुआ काफी नाराज नजर आ रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=y5npPVLP_rs&pp=ygUWYWtzaGFyYSBzaW5naCBuZXcgc29uZw%3D%3D
https://www.youtube.com/watch?v=V1tBLJ7Jal0&pp=ygUWYWtzaGFyYSBzaW5naCBuZXcgc29uZw%3D%3D
एक्टर अक्षरा सिंह से अपना पीछा छुड़ाने की कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन, अक्षरा सिंह ने गाने में निरहुआ के पीछे पड़ी हुई हैं। आपको बता दें कि भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आये दिन तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।