Akshara Singh – Nirahua Romance Video : भोजपुरी सिनेमा के दो नामी चहरे जब एक साथ एक ही फिल्म में नजर आये तो सोचिये क्या होगा? वो फिल्म सुपरहिट साबित ना हो ऐसा सवाल ही नहीं उठता है। दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ (Nirahua) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक ऐसा ही रोमांस वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में अक्षरा सिंह की अदाएं देखते ही बन रही हैं। इस गाने को दिनेश लाल यादव और अक्षरा पर फिल्माया गया है। जिसमें दोनों का अभिनय भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
भोजपुरी गाना ‘दिल पे चोट’ (Dil Pe Chot) इस समय यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। अक्षरा सिंह ब्लैक कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में निरहुआ और अक्षरा सिंह की केमेस्ट्री ने फैंस को मदहोश कर दिया है। बता दें कि दिनेश लाल यादव और अक्षरा सिंह की फैन फोलोइंग करोड़ों में हैं। इस गाने को PBR MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। इस गाने को निरहुआ और प्रियंका सिंह ने एक साथ मिलकर गाया है। इस गाने को म्यूजिक Om Jha ने दिया है, जबकि गाने के बोल Pyare Lal Yadav ने लिखा है।
मात्र 1 लाख में घर ले जायें Maruti WagonR Zxi Plus
निरहुआ और अक्षरा सिंह के इस गाने को खबर लिखें जाने तक 445,907 से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने में अक्षरा सिंह गजब की खूबसूरत लग रही है, निरहुआ के लिए निगाहें हटाना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया है। निरहुआ का ये गाना सोशल मीडिया पर अभी भी गर्दा उड़ाए नजर आ रहा है। एक्ट्रेस की बलखाती अदाओं को देखकर निरहुआ लट्टू हुआ जा रहे हैं।
अक्षरा सिंह और निरहुआ एक साथ बहुत प्यारा लगते हैं। भले ही इंडस्टी में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को ज्यादा पसंद किया जाता है, लेकिन जब भी निरहुआ और अक्षरा सिंह के साथ नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है।
अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अक्षरा सिंह सलमान के शो बिग बॉस में भी जलवे बिखेर चुकी हैं। अक्षरा सिंह अपने फैंस को कभी निराश नहीं करती हैं, उनके लिए आये दिन तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है।