नई दिल्ली : भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में जब भी बड़े-बड़े कलाकारों की बात होती है तो इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) और रजनीकांत (Rajnikant) का नाम सबसे ऊपर आता है। इन दोनों को ही देश की जनता से खूब प्यार मिला है और पर्दे पर अपार सफलता मिली है। दोनों ने ही दुनिया भर में खूब लोकप्रियता हासिल की है। भारत में इन दोनों को चाहने वाले लोगों की कमी नहीं है।
दक्षिण भारत में तो रजनीकांत (Rajnikant) को भगवान की तरह पूजा जाता है। उनकी तस्वीरों को दूध से नहलाया जाता है। इसके अलावा कई फिल्मों में यह दोनों साथ में नजर भी आए हैं। अब फिल्मी गलियारों से खबर आ रही है कि यह दोनों मेगास्टार एक बार फिर से पर्दे पर नजर आ सकते हैं। आपको बताते हैं इससे पहले यह दोनों अभिनेता कई मौकों पर एक साथ नजर आ चुके हैं।
सबसे पहले नंबर पर गिरफ्तार, वर्ष 1985 में आई फिल्म गिरफ्तार के बारे में बात करें तो फिल्म में बड़े कलाकार साथ नजर आए थे। इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक के साथ दक्षिण भारत के भगवान रजनीकांत एक साथ थे और साउथ के सुपर टैलेंटेड अभिनेता कमल हासन भी फिल्म का हिस्सा थे। इस फिल्म ने कमाल कर दिया था। यह साल 1985 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी।
दूसरी अंधा कानून। अंधा कानून फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ रजनीकांत की जोड़ी ने लोगों को अपना खूब दीवाना बनाया। इस फिल्म के अंदर बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन डबल रोल में थे और फिल्म में रजनीकांत का कैमियो रोल था। इस फिल्म ने भी इन दोनों ही सुपरस्टार के फैंस को खूब लुभाया।
इस लिस्ट में सबसे आखरी फिल्म का नाम है हम। यह फिल्म भी एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। इस फिल्म ने खूब चर्चा हासिल की थी। फिल्म जबरदस्त हिट सफल हुई थी। इस फिल्म में रजनीकांत अमिताभ बच्चन और गोविंदा भी थे। यह एक ऐसी फिल्म थी। जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ गोविंदा रजनीकांत दोनों नजर आए। इस फिल्म में रजनीकांत और गोविंदा ने अमिताभ बच्चन के छोटे भाई का किरदार अदा किया था। इस फिल्म को लोगों द्वारा खूब प्यार मिला था। यह फिल्म आज भी जब भी टीवी पर आती है तो लोग उसे इतना ही प्यार देते हैं जितना इसके रिलीज के समय दिया गया था। यह दोनों ही एक बार फिर से एक फिल्म में नज़र आ सकते हैं।