Bhojpuri Song: Amrapali की पतली कमर देख अपनी बाहों में लेकर मन भर किया Nirahua ने किया रोमांस!

By

Sarita

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी की खूबसूरत एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali dubey) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिलता है। इस जोड़ी को देखने के लिए फैंस हमेशा ही बेताब रहते हैं। आम्रपाली और निरहुआ की भोजपुरी जगत की सबसे हिट जोड़ी मानी जाती है, जिसे चाहे कितनी भी बार देख लीजिए, मगर दिल नहीं भरता है।

यही कारण है कि फिल्‍मी पर्दे पर जब भी किसी फिल्म में नजर आते हैं, तो वो फिल्म सुपरहिट साबित हो जाती है। निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माये गए सॉन्ग भी 10 साल तक वायरल होते रहते हैं। इस जोड़ी को ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही जगह पसंद किया जाता है।

जब कभी भी दोनों स्टार्स को रियल लाइफ में एक साथ स्पॉट किया जाता है, तो फैंस के साथ ही पेपराजी भी फोटो और वीडियो बनाने के लिए टूट पड़ते हैं। फिल्‍म ‘स‍िपाही’ का गाना ‘सावन में हरियर भईल’ इस समय लोगों को अपनी तरफ खीचता हुआ दिख रहा है, इस गाने को खबर लिखें जाने तक यूट्यूब पर करीब 3 करोड़ बार देखा जा चुका है।

गाना ‘सावन में हरियर भईल’ हुआ वायरल 

साल 2017 में रिलीज हुई निरहुआ की फिल्‍म ‘सिपाही’ के डायरेक्‍टर प्रेमांशु सिंह हैं। गाना ‘सावन में हरियर भईल’ में निरहुआ और आम्रपाली खूब एक साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने को बड़े ही रंग-बिरंगे अंदाज में शूट किया गया है। गाने के वीडियो में आम्रपाली की खूबसूरती देखने लायक है। दोनों की केमिस्ट्री को भी काफी ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

 

गाना ‘सावन में हरियर भईल’ गीत के बोल अरविंद तिवारी ने लिखे हैं, जबकि इसका म्‍यूजिक ओम झा ने दिया है। गाने को ओम झा और प्रियंका सिंह ने एक साथ मिलकर आवाज दी है। फिल्‍म में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के अलावा मनोज टाइगर और प्रकाश जैस जैसे स्टार्स अहम भूमिका में नजर आये हैं।

Sarita के बारे में
Sarita Sarita Singh brings over 8 years of media experience to Timesbull.com. From crime to entertainment, her writing captivates readers. Her journey started small, then blossomed at Rajasthan Patrika, India.com, and News 24 Digital. Now, she thrives on diverse content creation at Timesbull.com. A master storyteller, Sarita's future shines bright. Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow