Bhojpuri : खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ये दोनों ही भोजपुरी सिनेमा का जाना पहचाना नाम बन चुके हैं। भोजपुरी सिनेमा की हिट मशीन के नाम से मशहूर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) जिस भी फिल्म में नजर आते हैं वह उस फिल्म को हिट करवा देते हैं। सोशल मीडिया पर भी खेसारी लाल और आम्रपाली की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। जब भी यह दोनों साथ में नजर आते हैं तो इनके सभी फैंस खुशी से झूम उठते हैं।

अब इन दोनों का एक गाना इन दोनों के चाहने वालों को दीवाना बना रहा है। वैसे तो लोगों को आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) दिनेश लाल यादव के साथ देखना पसंद है। लेकिन जिस गाने के बारे में हम आपको बताने वाले हैं उस गाने में खेसारी लाल और आम्रपाली ने अपनी केमिस्ट्री से सभी को दीवाना बना दिया है।

दोनों का रोमांस लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। दोनों का रोमांटिक गाना लाइक भी खूब किया जा रहा है और वायरल भी किया जा रहा है। हम यहां बात कर रहे हैं भोजपुरी गाने “साड़ी के पलेट”। इस गाने को देखने के बाद आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) दोनों के ही चाहने वाले दंग रह चुके हैं। रिलीज होने के बाद से यह गाना यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि आम्रपाली और खेसारी कैसे एक दूसरे की बाहों में गिरे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने के बाद उनके फेन्स इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं। आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव पर शूट किये गए इस गाने को 10 अप्रैल 2022 को रिलीज किया गया था।


इस गाने को म्यूजिक देने का काम आर्य शर्मा ने किया है। जबकि इसके बोल विजय चौहान द्वारा लिखे गए हैं। गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गया है। वायरल होते हुए इस गाने को अब तक 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों की संख्या में लाइक मिले हैं वीडियो में आम्रपाली लाल साड़ी में नई दुल्हन की तरह नजर आ रही है।

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...