नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के गाने ने सोशल मीडिया पर इस समय कब्जा किया हुआ है।
इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस हमेशा ही बेताब रहते हैं। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की हॉट केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की ही फिल्म से भोजपुरी इंडस्टी में कदम रखा था।
इस जोड़ी ने भोजपुरी जगत को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। ये दोनों जब भी एक साथ नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। दोनों की केमिस्ट्री आग लगा देती है।
निरहुआ और आम्रपाली के रोमांस ने मचाया तहलका
इसी बीच दोनों पर फिल्माया गया गाना ‘बत्ती बुतावा हो जियान होता रतिया, आवा प्यार करे के उतारा हाली नथिया, (Batti Butava Jiyan Hota Ratiya) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ दिख रहा है। इस गाने को सुनकर मन में रोमांस के फूल खिलने लग जायेंगे।
इस गाने का टाइटल ‘बेटवा तोहर गोर होई हो’ है, जिसे आम्रपाली और निरहुआ के ऊपर पर फिल्माया गया है। वैसे तो आम्रपाली और निरहुआ के ऊपर कई गाने फिल्माए गए हैं, लेकिन ‘बॉर्डर’ फिल्म के इस गाने ने तहलका मचाया हुआ है। इस गाने को अभी तक 23 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
आम्रपाली ने अपनी हॉटनेस से मचाया तहलका
साल 2018 में रिलीज फिल्म ‘बॉर्डर’ सुपरहिट साबित हुई थी। इस गाने को कल्पना और रजनीश मिश्रा ने अपनी आवाज से सजाई है। ‘बॉर्डर’ फिल्म निरहुआ के बैनर तले रिलीज हुई थी। फिल्म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के अलावा प्रवेश लाल यादव, शुभि शर्मा, विक्रांत सिंह, सुशील सिंह, अवधेश मिश्रा, संजय पांडे, आदित्य ओझा, गौरव झा सहित कई स्टार्स अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।
गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस आम्रपाली निरहुआ को अपनी हॉट जवानी से मदहोश करती हुईं दिख रही हैं। निरहुआ और आम्रपाली का कमरे में चल रहा ये रोमांस वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।