Bhojpuri Hot: भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों तेजी से आगे बढ़ रही है। भोजपुरी सिनेमा को लोग देखना और सुनना पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा के अंदर जो यूनिकनेस होती है वह लोगों को काफी पसंद आ रही है। लोग इन गानों को सुनना इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि इन गानों के अंदर हमेशा ही एक नया फ्लेवर होता है। भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों एक से बढ़कर एक कई सारे कलाकार है। जिनमें दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का नाम शामिल होता है।
इसी बीच एक और अभिनेता है जो तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) के बारे में। अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) वैसे तो भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी सुरीली और दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कई सारे सुपरहिट गाने गाए हैं। इसके साथ ही इन दिनों वह भोजपुरी सिनेमा की फिल्मों में भी नजर आ रहे हैं।
उनकी एक्टिंग भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। लोग उन्हें स्क्रीन पर देखना काफी पसंद करते हैं। अब सोशल मीडिया पर अरविंद अकेला कल्लू का एक गाना तेजी से वायरल हो रहा है। उनके गाने का नाम है इतनी दुआ बाटे राम से।
इस गाने में उनके साथ भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह (Yamini Singh) भी है। दोनों ने इस गाने पर बहुत ही जबरदस्त डांस किया है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने हीं गाया है। इस गाने के लिरिक्स श्याम देहाती ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक ओम झा ने तैयार किया है।
इस गाने को आप बहुत सारे प्लेटफार्म पर सुन सकते हैं। सभी प्लेटफार्म पर ये गाना मौजूद है। यह गाना फिल्म प्यार जब केहू से होई जाला से लिया गया है। इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इस फिल्म में Arvind Akela “Kallu”, Yamini Singh, Namita Pandey, Amit Shukla, Dev Singh, Lota Tiwari, Rahat Khan जैसे कलाकार हैं।