Bhojhpuri Song: देर रात Khesari के बाहों में चूर हुई Rani , बोल्ड रोमांस से मचा दिया बवाल

Snehlata Sinha

Bhojhpuri Romance: बोलीवुड के रोमांटिक गानों ने दिल जीता है, तो वहीं भोजपुरी सिनेमा अपने ठेठ अंदाज़ में ज़िंदगी के हर रंग को पेश करता है। मस्ती, धमाल और नाच के साथ-साथ भोजपुरी गानों में वो गहराई भी है, जो आँखों में आंसू ले आती है. ऐसा ही एक गीत है साल 2015 में आई फिल्म “जानम” से “दुश्मन बना जमाना”, इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इसे यूट्यूब पर पिछले 8 सालों में 5.9 करोड़ से भी ज़्यादा बार देखा और सुना जा चुका है।

- Advertisement -

फिल्म “जानम” और गाने के पर्दे के पीछे
अजय कुमार झा द्वारा निर्देशित फिल्म “जानम” में खेसारीलाल यादव और रानी चटर्जी मुख्य भूमिका में हैं। गाने में खेसारी के सामने जो खूबसूरत हीरोइन हैं, वो रानी चटर्जी ही हैं। “दुश्मन बनाल जमाना” एक गमगीन गीत है। खेसारी ग़म में डूबे हुए नज़र आते हैं, उनकी आँखों में आंसू हैं। वो शराब पीकर अपने ग़म को भुलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन रानी चटर्जी की चाहत उन्हें सताए जा रही है। वो गाते हुए कहते हैं कि ये ज़माना ही दुश्मन बन गया है, ऐसे में एक दीवाने का क्या जीना!

- Advertisement -

इस दिल को छू लेने वाले गीत के लिरिक्स प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं। वहीं संगीत अवनीश झा घुँघरू ने दिया है। फिल्म में खेसारीलाल यादव और रानी चटर्जी के अलावा विराज भट्ट और पूनम दूबे भी अहम भूमिकाओं में हैं। सिर्फ गाना ही नहीं, बल्कि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

- Advertisement -
Share This Article