नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस संचिता बनर्जी (Sanchita Banerjee Bhojpuri Actress) को किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्ट्रेस जब भी पर्दे पर आती हैं, तो एक्टिंग और अपनी हॉट अदाओं से धमाल मचा देती है। संचिता ने दिनेश लाल यादव की फिल्म से भोजपुरी इंडस्टी में कदम रखा था।
पहली ही फिल्म से संचिता से दर्शकों का दिल जीत लिया था। दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal yadav Nirahua) की भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ अगर आपने देखा होगा तो आपको याद होगा कि कैसे निरहुआ मुंबई शहर में संचिता को देखते ही उनके प्यार में दीवाने हो जाते हैं।
संचिता और निरहुआ का रोमांस वीडियो
संचिता के प्यार में निरहुआ एकदम बावले हो जाते हैं। निरहुआ एक्ट्रेस संचिता से शादी भी कर लेते हैं, मगर एक्ट्रेस इस शादी से जरा भी खुश नहीं होती हैं। एक्ट्रेस को शादी के बाद मुंबई शहर छोड़कर निरहुआ के गांव जाकर रहना पड़ता है।
निरहुआ और संचिता का सुहागरात वीडियो
अब इसी फिल्म का एक गाना ‘Chumma Chapkauwa Mili Jhulani Hata Ke’ एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस गाने में निरहुआ और संचिता सुहागरात मानते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस दुल्हन बनी बेहद ही ज्यादा खूबसूरत भी नजर आ रही हैं।
इस गाने में निरहुआ और संचिता रोमांस की सभी हदें पार करते हुए दिख रहे हैं। एक्ट्रेस संचिता गाने में निरहुआ से कैसे भी करके अपना पीछा छुड़ाने की कोशिश में लगी हुई हैं। गाने में देखा जा सकता है कि संचिता पहले दुल्हन की तरह सजी हुईं होती हैं, फिर बाद में संचिता शार्ट पहनकर निरहुआ को अपनी तरफ आकर्षित करना शुरू कर देती हैं।
एक्ट्रेस संचिता और निरहुआ के बीच कई बोल्ड सीन भी शूट किये हैं, जिसे देखकर दर्शकों के पसीने छूटने लगे हैं। गाने में निरहुआ रोमांस के लिए बेकाबू हुए जा रहे हैं। निरहुआ तो गाने के अंत में अपनी कपड़ा तक खोल देते हैं। निरहुआ और संचिता पर फिल्माया गया यह गाना काफी ही ज्यादा मजेदार है।