Happy Birthday Rashmika Mandanna: साउथ की फेमस ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आज अपना 28वा जन्मदिन मना रही हैं। रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर दुबई से अपने बर्थडे की एक तस्वीर शेयर की हैं। जो लोगों को काफ़ी ज़्यादा पसंद आ रही हैं। तस्वीर में ऐक्ट्रेस कॉफी की सिप लेती हुई नज़र आ रही हैं। तस्वीर में ऐक्ट्रेस ने ऑफ वाइट रंग का टॉप पहना हुआ हैं। जिसमे उनकी ख़ूबसूरती देखते बन रही हैं। सूत्रों के मुताबिक़ रश्मिका अपने रूमर्स बॉयफ्रेंड विजय संग दुबई में बर्थडे मना रही हैं।
लोगों को रश्मिका का लुक काफ़ी पसंद आ रहा हैं।विदाउट मेकअप में रश्मिका फँस पर क़हर ढा रहीं है। ऐक्ट्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शंस में “सूरज और कॉफी की ईमोजी के साथ लिखा हैं हैप्पी रश्मिका”उनके चाहने वालों को रश्मिका की ये तस्वीर काफ़ी ज़्यादा पसंद आ रही हैं। लोग उनको बर्थडे विश के साथ साथ विजय के नाम से छेड़ते नज़र आ राहे हैं। एक ने तो कॉमेट में लिखा कि”कॉफी विथ विजय”।
क्या रश्मिका और विजय साथ एन्जॉय कर रहे हैं छुट्टियां?
ऐसी अफवाहें हैं कि रश्मिका के कथित बॉयफ्रेंड और एक्टर विजय देवरकोंडा भी एक्ट्रेस के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मोर की तस्वीर शेयर की थी। कुछ ही घंटों बाद विजय ने अपनी आगामी फिल्म का प्रमोशन करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बैकग्राउंड में एक मोर भी नजर आया था।
View this post on Instagram
रश्मिका-विजय का वर्क फ्रंट
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो रश्मिका जल्द ही ‘पुष्पा: द रूल’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक बार फिर अल्लू अर्जुन के साथ श्रीवल्ली के किरदार में धमाल मचाती दिखेंगी। विजय की नई फिल्म “फैमिली स्टार” जिसमें मृणाल ठाकुर भी हैं, आज रश्मिका के जन्मदिन पर ही सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन परशुराम पेटला ने किया है।