90s की ये एक्ट्रेस 55 की उम्र में भी है इतनी खूबसूरत की देती है जान्हवी-सुहाना को टक्कर…

नई दिल्ली : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 90 का दशक काफी सुनहरा समय माना जाता था। इस दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियां और अभिनेताओं का आना हुआ। इन लोगों ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड को चमका दिया। यही वह समय था जब बॉलीवुड को माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन, जूही चावला, करिश्मा कपूर जैसी अभिनेत्रियां मिली।

इन अभिनेत्रियों के बीच एक अभिनेत्री ऐसी भी रही है जो खूबसूरती में इन सभी को टक्कर देती थी। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री दीप्ति भटनागर (Deepti Bhatnagar) के बारे में। दीप्ति भटनागर (Deepti Bhatnagar) 90 के दशक की जानी मानी होस्ट रह चुकी है। वह मशहूर गाने मेरा लोंग गवाचा में भी नजर आई है। इतने समय बीतने के बाद भी आज भी दीप्ति भटनागर की खूबसूरती वैसे की वैसी ही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepti Bhatnagar (@dbhatnagar)


अभिनेत्री की नई तस्वीर देख आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे। दीप्ति भटनागर (Deepti Bhatnagar) ने टीवी शो यात्रा को होस्ट करके घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। देशभर के मंदिरों और धार्मिक स्थलों यह शेयर करवाने वाले इस शो में दीप्ति की सादगी उनकी साड़ी और गहनों ने खूब लोकप्रियता हासिल की थी। आज भी उन्हें देखने के बाद कोई यह नहीं कह सकता है कि अभिनेत्री की उम्र 55 साल हो चुकी है।

दीप्ति भटनागर (Deepti Bhatnagar) की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनकी तस्वीरों को देखने के बाद उनके फेन्स लगातार उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं और किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि वह 55 साल की हैं। सामने आई तस्वीरों में उनकी खूबसूरती के साथ-साथ मनमोहक मुस्कान भी नजर आ रही है।

लगातार उनके चाहने वाले उनकी इस तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं। दीप्ति के बारे में बात करें तो उन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा काम साउथ की फिल्मों में किया है। इस शो के अलावा उन्होंने स्टार प्लस के शो मुसाफिर हूं यारों में भी काम किया है।