नई दिल्ली : 60 के दशक की सबसे मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो (Saira Banu) ने हाल ही में अपना 79 वा जन्मदिन मनाया है। आपको बता दें कि सायरा की मां नसीम बानो भी 40 के दशक की मशहूर अभिनेत्री हुआ करती थी। उन्हें हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार का नाम दिया गया था। जब सायरा 3 साल की थीं, तब उनके पिता बंटवारे के दौरान पाकिस्तान चले गए।

बचपन से ही अभिनेत्री सायरा बानो (Saira Banu) के दो ही सपने थे। पहला सपना अपनी मां की तरह ब्यूटी क्वीन या सुपरस्टार कहलाना था और दूसरा सपना महान अभिनेता दिलीप कुमार ( Dilip Kumar ) के साथ शादी करना था। सौभाग्य से उनके दोनों ही सपने पूरी तरह से सच हो गए। उसके दोनों सपने सच हो गये।

गौरतलब है कि सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 को मसूरी में अभिनेत्री नसीम बानो और निर्माता मियां-उल-हक के घर हुआ था। सायरा की मां नसीम बानो ने सायरा को अभिनेत्री बनाने के लिए अपने करियर का बलिदान दिया था। वह अपने समय की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक थीं।

सायरा महज़ 3 साल की थीं जब उनके पिता ने 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद पाकिस्तान को चुना। नसीम बानो ने अपने पति के साथ पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया और अपने बच्चों के साथ इंग्लैंड में रहने चली गईं। सायरा बानो के पिता मियां-उल-हक एक आर्किटेक्ट थे, लेकिन नसीम से शादी के बाद उन्होंने अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी शुरू की और फिल्में बनाना शुरू कर दिया था।

नसीम बानो कुछ महीनों के बाद इंग्लैंड से अपने बच्चों के साथ भारत लौट आईं और फिल्मों में काम करने लगीं। सायरा बानो हमेशा से अभिनेत्री बनने का सपना देखती थीं लेकिन उनकी मां इसके खिलाफ थीं। वह चाहती थीं कि सायरा वकील या डॉक्टर बनें। चूंकि सायरा बानो पढ़ाई में अच्छी थीं, इसलिए उनकी मां ने उन्हें पढ़ाई के लिए लंदन भेज दिया।

एक बार 12 साल की सायरा बानो अपनी मां के साथ घर पर महबूब खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आन’ देख रही थीं। उस फिल्म के हीरो थे दिलीप कुमार। फिल्म में सायरा दिलीप कुमार को देखते ही उनकी दीवानी हो गई। उन्होंने अपनी माँ से जिद की कि वह शादी करेंगी तो दिलीप कुमार से ही। सायरा ने 16 साल की उम्र में शम्मी कपूर के साथ फिल्म जंगली में काम किया और उनकी गाडी वहां से निकल पड़ी। सायरा बानो ने 22 साल की उम्र के अंतर के बाद भी 11 अक्टूबर 1966 को महान अभिनेता दिलीप कुमार से शादी की।

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...