नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अक्सर ही अपनी हॉट अदाओं के लिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दिशा पाटनी फिल्मों में तो कम ही नजर आती है लेकिन बावजूद इसके वह हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। दिशा पाटनी आए दिन है अपनी हॉट तस्वीर से सोशल मीडिया का तापमान गर्म करती रहती हैं। दिशा पाटनी की हर एक तस्वीर को कुछ ही मिनटों में लाखों लाइक और कमेंट मिल जाते हैं। इन सबके अलावा दिशा पाटनी किसी और वजह से खबरों में रहती है तो वह उनकी लव लाइफ। टाइगर श्रॉफ के साथ ब्रेकअप के बाद दिशा पाटनी का नाम लगातार उनके दोस्त एलेक्जेंडर एलेक्स के साथ जोड़ा जाता रहा है।
आपको बता दें कि लंबे समय से उनकी और टाइगर श्रॉफ के बीच रिलेशनशिप रही। आपको बता दें कि मलंग फेम एक्ट्रेस को अक्सर ही उनके नए दोस्त एलेक्जेंडर एलेक्स के साथ देखा जाता है। इन दोनों की साथ में कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस ने हाल ही में एक और वीडियो और कुछ तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस किसी खाली रोड पर बोल्ड पोज दे रही है। इसके अलावा उनके साथ इस वीडियो में कृष्णा श्रॉफ भी नजर आ रही है। दिशा पाटनी ने यह वीडियो अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। अब उनके इस वीडियो पर लाखों लोग कमेंट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो उन्होंने भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित फिल्म एम एस धोनी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनका रोल काफी छोटा सा था। परंतु उन्हें इस छोटे से रोल से एक बड़ी पहचान बना ली थी। इस फिल्म के बाद वह कई और फिल्मों और आइटम सांग्स में नजर आई।
खबरों की माने तो इस समय दिशा पाटनी एलेक्जेंडर एलेक्स के साथ रिलेशनशिप में है। एलेक्जेंडर एलेक्स ने कुछ समय पहले ही दिशा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में दिशा लेसी डिटेलिंग वाली ब्लैक ड्रेस और प्लंगिंग नेकलाइन में नजर आ रही थी। वहीं दूसरी तरफ एलेक्जेंडर एलेक्स इलेक्ट्रिक ब्लैक टीशर्ट पहने दिख रहे थे। इस तस्वीर में दोनों ही काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं।
दिशा पाटनी को जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ योद्धा फिल्मों में देखा जाएगा। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के तहत करण चौहान द्वारा निर्मित और सागर आमरे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित की जा रही है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस सन 2013 में फेमिना मिस इंडिया की प्रथम रनरअप रही। दिशा ने अपना करियर एक मॉडल के तौर पर शुरू किया था। इन्होंने साल 2013 के पोंड्स फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया, जहाँ इन्हें पहले रनर अप का ख़िताब हासिल हुआ। इसके बाद दिशा की पहचान बढती गयी. दिशा ने कैडबरी डेयरी मिल्क का भी प्रचार किया है।