Katy Perry Look: पॉपुलर अमेरिकन सिंगर कैटी पेरी मंगलवार के दिन ‘द रिट्स पेरिस’ में अपनी एंट्री से हर किसी को हैरान कर दिया और इसमें उन्होंने अपने स्टेटमेंट ड्रेस से सभी का ध्यान खींचा। जिसने भी सिंगर की ड्रेस देखी वह हैरान हो गया। इस दौरान उन्होंने बेहद ही शानदार रेड कलर की बैलेनियागा ड्रेस पहनी हुई थी और इसमें एक लंबी ट्रेन भी थी।
अब आपको बता दें कि कैटी पेरी की यह ड्रेस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सुर्खियों का विषय बन गई है। कैटी पेरी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि वह अपनी कर से नीचे उतरती है और एक खूबसूरत रेड वन शोल्डर मिनी ड्रेस पहने हुए नजर आती है।
katy perry wearing a 200 yard long dress with the lyrics of her new single “woman’s world”!
pic.twitter.com/oHys2GOBPn— 2000s (@PopCulture2000s) June 25, 2024
पॉप कल्चर के लिए ये एक अहम पल साबित हुआ। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कैटी पेरी की इस रेड ड्रेस की लंबाई तकरीबन 500 फीट की थी। उनकी इस ड्रेस पर वाइट कलर के पेंट से सिंगर के आने वाले सिंगल ‘वुमन वर्ल्ड’ के लिरिक्स लिख रखे थे। जिस पर लिखा हुआ था कि “यह महिलाओं की दुनिया है और आप भाग्यशाली है कि आप इसमें भी रह रहे हैं।”
this is pop culture. pic.twitter.com/sgYlU3TV40
— Katy Perry Today (@todaykatyp) June 25, 2024
कैटी पेरी ने 23 जून को पेरिस में अपनी पहली प्रस्तुति दी और इसके बाद से उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हुई नजर आ रही है। इसी के अलावा आपको बता दें कि हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की क्रूस पर हुई दूसरी प्री वेडिंग पार्टी में कैटी पेरी ने परफॉर्म किया था और खबरों के अनुसार उन्हें 7500 करोड़ की इसके लिए फीस भी मिली थी।