Bhojpuri hot : भोजपुरी गाने और फिल्में लोगों के बीच अपनी एक अलग जगह बनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं लोग भी इन गाने और फिल्मों को लगातार प्यार देते जा रहे हैं और इसी का नतीजा है कि भोजपुरी फिल्म और गाने लोगों को काफी पसंद आने लगे हैं। ये गाने तेज़ी से वायरल हो रहे है।

भोजपुरी इंडस्ट्री के यह गाने लोगों के दिमाग पर एक अलग सा जादू कर रहे हैं और इनका नशा लोगों को चढ़ता ही जा रहा है। भोजपुरी सिनेमा में कई कलाकार है जो अपने काम से हर किसी को प्रभावित कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) के बारे में। प्रदीप पांडे चिंटू और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इन दोनों का जो गाना वायरल हो रहा है उसका नाम है Katah Doonu Ankiyaan Ba। यह गाना प्रदीप पांडे (Pradeep Pandey Chintu) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की एल्बम चलते-चलते से लिया गया है। इस गाने को प्रियंका सिंह और रत्नेश सिंह ने मिलकर गाया है। जिसके लिए लिरिक्स उमा लाल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक ओम झा ने दिया है। इस गाने को प्रोड्यूस अभय सिन्हा शिवांशु पांडे और पंकज तिवारी ने मिलकर किया है।

इस गाने का डायरेक्शन प्रेमांशु सिंह ने किया है। वायरल होने वाले गाने को फिल्मची भोजपुरी म्यूजिक चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने के अंदर काजल राघवानी और प्रदीप पांडे चिंटू का बेहद ही हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है और लोग भी इनके गाने के दीवाने हुए जा रहे हैं।


अगर आप भी इस गाने को एक बार देख लेंगे तो आप भी इन दोनों के दीवाने हो जाएंगे वायरल होने वाले इनके गाने को अब तक 25 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। हालांकि इस गाने को 1 साल पहले ही अपलोड किया गया था इस गाने को 25 अक्टूबर 2020 को म्यूजिक चैनल पर पोस्ट किया गया है।

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...