Khesari-Amrapali Romantic Bhojpuri Song: यूपी-बिहार ही नहीं देश के अधिकतर इलाको में लोग भोजपुरी इंडस्ट्री के गानों को खूब पसंद करते हैं। अगर इस इंडस्ट्री के गानों की बात करें तो हर दिन कोई न कोई नया भोजपुरी गाना रिलीज होता है। भोजपुरी स्टार्स को जनता दिल खोलकर अपना प्यार लुटाते हैं। इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार्स खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में दोनों ही नहीं जमकर धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, आम्रपाली- खेसारी की फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ (Doli Saja Ke Rakhna) का गाना ‘पलंग सागवान के’ (Palang Sagwan ke) यूट्यूब पर एक बार फिर से धमाल मचा रहा है। इतने समय बाद भी खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे (khesari-Amrapali Bhojpuri Song) का ये गाना काफी चर्चा में बना हुआ है।

https://youtu.be/TMTww7dmh4E

इस गाने के वीडियो में इनकी केमिस्ट्री देखने लायक बनती है। वीडियो में आम्रपाली साड़ी पहने हुए बोल्ड अवतार में नजर आ रही है। बोल्डनेस के मामले में आम्रपाली दुबे सभी को टक्कर देती हुई दिख रही हैं।

आप इस वीडियो को Mugabala यूट्यूब चैनल पर देख सकते है, जहां इसे शेयर किया गया है। इस सॉन्ग वीडियो पर अब तक 4.5 मिलियन बार देखा जा चुका है। इसके व्यूज से पता चलता है कि दोनों की जोड़ी कैसे सोशल मीडिया पर जलवा बिखेरे हुई है। इनके वीडियो पर लगातार कमेंट कर तारीफों के पुल बांधे जा रहे है।

 

आम्रपाली को ज्यादातर निरहुआ के साथ देखा जाता है। जिनके रिश्तों को लेकर कई बार अफवाहें फैलाई जाती है। लेकिन असल जिंदगी में ये एक दूसरे के अच्छे दोस्त है। हालांकि खेसारी की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जिनपर लड़कियां फिदा रहती है।

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...