नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Song) का जादू इस समय ज्यादातर लोगों के दिलों पर छाया हुआ है। आपको बता दें कि शादी हो या फिर कोई पार्टी हो वहां पर भोजपुरी गाने बजते हुए सुनाई दे ही जाते हैं। दर्शकों के बीच में भी भोजपुरी गानों का क्रेज लगातार बढ़ता हुआ ही चला जा रहा है।
यहीं वजह है कि इंटरनेट पर आये दिन कोई ना कोई भोजपुरी सॉन्ग वायरल होता ही रहता है। भोजपुरी इंडस्टी के दिग्गज कलाकार में शुमार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) का एक गाना इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
वैसे तो आम्रपाली ज्यादातर निरहुआ की फिल्मों में नजर आती हैं, मगर इस समय यूट्यूब पर आम्रपाली और खेसारी लाल यादव का एक पुराना बेडरूम रोमांस वीडियो तबाही मचा रहा है। इस वीडियो में दोनों जमकर एक दूजे के साथ रोमांस करते हुए दिख रहे हैं।
दरअसल, आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव पर फिल्माए हुआ भोजपुरी गाना ‘साड़ी के प्लेट’ इंटरनेट पर गर्दा उड़ाता हुआ दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव सुहागरात मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ही एक दूसरे के साथ ठुमके भी लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव का यह रोमांटिक वीडियो उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को एंटरटेन रंगीला नाम के एक यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है। गाने में एक्ट्रेस आम्रपाली रेड़ कलर की साड़ी में गजब ही हॉट नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर अभी तक 18 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। साल 2022 में रिलीज फिल्म ‘आशिकी’ का सुपरहिट सॉन्ग ‘साड़ी के पलेट’ में दोनों की जुगलबंदी देखने को मिल रही है।
पराग पाटिल के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘आशिकी’ सुपरहिट साबित हुई थी। इस गाने को एक बार देख लेने के बाद आपका भी दिल भी डोलने लगेगा। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर आवाज दी है। गाने का सीक्वेंस सुहागरात की सेज का है। जहां आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव के बीच कुछ रोमांटिक पल देखने रहे हैं।