Bhojpuri hot : भोजपुरी गानों की दुनिया में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नाम एक अलग ही स्तर पर मौजूद है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) वैसे तो भोजपुरी सिनेमा के ऑलराउंडर अभिनेता है। लेकिन खेसारी लाल यादव ने अपनी यात्रा एक सिंगर के रूप में शुरू की थी। खेसारी लाल की यात्रा काफी असाधारण रही है। खेसारी लाल यादव सड़क किनारे लिट्टी चोखा का ठेला लगाते थे। लेकिन उनके मन में हमेशा ही एक स्टार बनने का जुनून था।
उनका यही जुनून काम आया खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपने पैसों से जब पहला एल्बम बनाया तो उनका पहला एल्बम जबरदस्त तरीके से पिटाया था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार काम करते गए और इसी का नतीजा है कि आज वह भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा डिमांडेड चेहरे हैं जो एल्बम में नजर आते हैं। अब खेसारी लाल यादव का एक और एल्बम सॉन्ग रिलीज हुआ है जो लोगों की पसंद बना हुआ है।
हम खेसारी लाल यादव के जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं। उस गाने का नाम है तबला। इस गाने में सबसे अच्छी बात यह है कि यह गाना नम्रता मल्ला (Namrita Malla) की हॉटनेस से सजा हुआ है। नम्रता मल्ला (Namrita Malla) अपनी सिज़लिंग अदाओं से खेसारी लाल के साथ में जिस तरह का रोमांस कर रही है वह हर किसी को अंदर से हिला रहा है।
तबला नाम के इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। खेसारी लाल के होते हुए भी लोगों की नजरे नम्रता मल्ला (Namrita Malla) से हट नहीं रही है। इस गाने को म्यूजिक देने का काम शुभम राज ने किया है।
वीडियो का डायरेक्शन सूरज ने किया है। यह गाना सारेगामा हमार भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। 1 नवंबर 2022 को पोस्ट किए गए इस गाने को अब तक 13 करोड लोगों ने देख लिया है और डेड मिलियन लोगों ने इस गाने को लाइक किया है।