नई दिल्ली : अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दोनों की जोड़ी आज के समय में बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी में से एक हैं। ये दोनों लव बर्ड्स हैं। अर्जुन ने जबसे मलाइका संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, वे साय की तरह उनके साथ रहते हैं और एक्ट्रेस का ख्याल रखते हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की बात के तो वह अपनी हॉट अदाओं और फिटनेस के लिए जानी जाती है। वह इतनी उम्र होने के बाद भी रोजाना जिम जाती है और युवाओं के लिए गोल सेट करती है।
इन दोनों की उम्र में बहुत ज्यादा अंतर होने के बावजूद भी यह एक दूसरे को एहसास नही होने देते है कि लोग इन्हे क्या बोल रहे है और ट्रोलर्स इन्हे क्या कमेंट कर रहे हैं। पिछले तीन सालों से एक साथ रह रहे इस कपल के साथ अब मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। बता दें कि अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच धीरे धीरे सबकुछ खराब होने लगा हैं। इनके रिश्ते में अब दरार आनी शुरू हो चुकी हैं। इसका सबूत खुद अर्जुन ने दिया है। अब इन दोनों को जानने वाले सभी लोग इनके रिश्ते पर खुलकर बात कर रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते और इस खबर के बारे में जब हमने तहकीकात की तो हमें पता चला कि सामने आ रही यह खबर बेबुनियाद है यह महज़ सिर्फ एक अफवाह है। दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। ये दोनों अभी भी साथ में हैं। अर्जुन ने एक बार अपने इस रिश्ते को लेकर करण जौहर के शो में कहा था कि, मलाइका और उनके रिश्ते से उनकी फैमिली खुश है और उन्हें सपोर्ट करती है. अर्जुन ने कहा- मेरे परिवार ने इसे काफी आसान बनाया है। उन्होंने कहा- इसमें कोई बुराई नहीं है। आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है।