Aashram की बबीता जी का Mika Singh संग चल रहा अफेयर? रोमांटिक अंदाज़ से दिए बोल्ड पोज

Snehlata Sinha

Mika Singh And Tridha Choudhury Romantic Photos: बॉलीवुड में अक्सर स्टार्स के अफेयर की खबरें आग की तरह फैल जाती हैं। कुछ दिनों पहले मिका सिंह अपनी स्वयंवर वाली गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में थे। वहीं अब एक्ट्रेस तृधा चौधरी के साथ उनका रोमांटिक अंदाज में बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या ये किसी आने वाले प्रोजेक्ट का हिस्सा है या इन दोनों के बीच कुछ और चल रहा है?

- Advertisement -

तस्वीरों का तूफान, उठ रहे हैं सवाल

‘आश्रम’ फेम तृधा चौधरी अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी कुछ हॉट तस्वीरें वायरल हुई थीं। लेकिन इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही थी कि उनके साथ कौन दिख रहा है? ये कोई और नहीं बल्कि मशहूर सिंगर मिका सिंह थे।

- Advertisement -

मिका ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो

मिका सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके और तृधा की रोमांटिक तस्वीरों को जोड़ा गया है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं। कभी बैक पोज तो कभी साइड पोज देकर ये अपनी कैमिस्ट्री दिखा रहे हैं. तृधा का ग्लैमर भी वीडियो में खूब जम रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollycelebrities (@bollycelebrities_)

फैंस लगा रहे हैं अंदाजा

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कन्फ्यूजन में हैं। कुछ लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या ये किसी आने वाले प्रोजेक्ट का हिस्सा है? वहीं कुछ लोग मिका सिंह की गर्लफ्रेंड अकांक्षा पुरी के बारे में पूछ रहे हैं। दरअसल, अकांक्षा ने मिका के स्वयंवर में हिस्सा लिया था और वो जीती भी थीं, लेकिन शादी नहीं हो पाई। अब अचानक तृधा के साथ मिका को देखकर फैंस हैरान हैं।

- Advertisement -

फिलहाल ये तो वक्त ही बताएगा कि ये वीडियो किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा है या मिका और तृधा के बीच वाकई में कुछ चल रहा है। लेकिन इतना तो साफ है कि दोनों की ये जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।

- Advertisement -

Latest News

Share This Article