Nirahua – Aamrapali Dubey Song: भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और मल्लिका- ए- हुस्न आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) को एक साथ रोमांस करता देख फैंस भी झूम उठते हैं। आम्रपाली दुबे और निरहुआ (Nirahua) का नाम टॉप स्टार्स की लिस्ट में शुमार है। इस जोड़ी को लोग एक साथ देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। इनकी जोड़ी जब भी एक साथ नजर आती है तो सोशल मीडिया पर बवाल मच जाता है।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री के वह दो बड़े नाम हैं, दोनों की फिल्मों में काम करने के लिए करोड़ो चार्ज करते हैं और इनकी फिल्में भी हिट साबित हो जाती है। निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी डंका बजाते नजर आ रहे हैं।
https://youtu.be/nNdkFuIEzHg
इसी बीच इनका एक भोजपुरी गाना ‘आम्रपाली रे मन करे कच कच खाली’ (Aamrapali Re Kach Kach Khali) इंटरनेट पर छाया हुआ है। गाने को निरहआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। निरहुआ का ये गाना उनकी फिल्म ‘सिपाही’ का है, जिसे दर्शकों द्वारा इस समय खूब पसंद किया जा रहा है।
https://youtu.be/5IBbQWGX0Dw
आम्रपाली दुबे ने अपनी हसीन अदाओं से केवल निरहुआ के दिलों पर छुरियां नहीं चलाई है, बल्कि दर्शकों को भी अपना दीवाना बनाया हुआ है। आपको बता दें कि इस गाने को Om Jha और Aamarpali Dubey ने गाया है, जबकि गाने के बोल Shyam Dehati ने लिखा है और म्यूजिक Om Jha ने दिया है।
https://youtu.be/SwFOwplFJ-w
https://youtu.be/SKYyLWMim0o
गाने की शुरुआत में निरहुआ और आम्रपाली ट्रैक्टर पर बैठकर रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। पिंक कलर की ड्रेस में आम्रपाली बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में निरहुआ अपनी पत्नी आम्रपाली को मनाते हुए दिख रहे हैं।