Nirahua – Aamrapali Dubey Hot Romance Video: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) के सुपरस्टार गायक और जुबली स्टार लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। निरहुआ के गाने को सोशल मीडिया पर सबसे अधिक पसंद किया जाता है। निरहुआ के गाने रिलीज के साथ ही वायरल हो जाते हैं। निरहुआ को दर्शकों का भी खूब प्यार मिलता है। निरहुआ के चाहनेवाले देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मौजूद है।
दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी एक साथ जब भी नजर आती है, तो बवाल मच जाता है। इन दोनों की जोड़ी को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। इनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री का कोई जवाब नहीं।
इनके सभी वीडियोज मिलियन्स में जाते हैं। इसी बीच फिल्म ‘राम लखन’ का गाना ‘Dhadak Jala Chhatiya’ एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली आधी रात को एक दूजे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में आम्रपाली पिंक कलर की साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।
बंद कमरे में हो रही इनकी मटरगश्ती ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। पिंक साड़ी में आम्रपाली बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली को अपनी बाहों में पकड़कर खूब रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस गाने को Kalpana, Rajnish ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि गाने को Pravesh Lal Yadav ने प्रोड्यूस किया है।
गाने को म्यूजिक से सजाया है Rajnish Mishra ने।दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का अंदाज लोगों को दीवाना बना रहा है। इन्हें भोजपुरी दर्शक एक साथ देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। ये जोड़ी एक साथ मिलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन करती है।