Nirahua – Aamrapali Dubey Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और यूट्यूब की क्वीन कहे जाने वाली आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। दोनों के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर तबाही मचाते रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी जब भी एक साथ किसी भी फिल्म में नजर आती है, तो बवाल मच जाता है। इनकी केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा देती है। इस जोड़ी को फैंस असल जीवन में भी एक साथ देखना चाहते हैं।
इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया गाना गाना कवन कसूर भईल ऐ विधाता (Kawan Kasoor Bhayil Vidhata) एक बार फिर इंटरनेट पर गर्दा उड़ा रहा है। ये गाना भोजपुरी फिल्म निरहुआ सटल रहे (Nirhaua Satal Rahe) का है, जिसे इस समय दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है।
https://youtu.be/okdKZXnZHLY
इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दोनों ही काफी ज्यादा इमोशनल नजर आ रहे हैं। निरहुआ सीढ़ियों पर बैठकर रो रहे होते हैं। निरहुआ अपनी पत्नी आम्रपाली संग गुजारे अच्छे लंबे को याद करके रो रहे होते हैं। निरहुआ के इस इमोशनल वीडियो को देखने के बाद आपको भी रोना आ जायेगा।
https://www.youtube.com/watch?v=mo0-YyFkcvY
इस गाने को Om Jha और Pushpa Lata ने एक साथ मिलकर गाया है, जबकि गाने के बोल Pyare Lal Yadav ने लिखें हैं और म्यूजिक Om Jha ने दिया है। फिल्म के डायरेक्टर Mohsin Khan जी हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=DIJgXA1Pu7s
https://www.youtube.com/watch?v=Ehij-hC8Ly0
फिल्म को प्रोडूसर Nasir Zamal और Asma Zamal जी हैं। निरहुआ के इस गाने को Wave Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे अभी तक 2,98,669 से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा बढ़ता ही चला जा रहा है। गाने में एक्ट्रेस आम्रपाली बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया जा रहा है।