Nirahua-Akshara Singh Romance Song: भोजपुरी इंडस्ट्री का क्रेज़ दिन प्रतिदिन लोगों के बिच बढ़ता ही जा रहा है। हर किसी के बिच आए दिन कोई न कोई कोई गाना वायरल होता ही रहता है। इसी बिच भोजपुरी सिनेमा की जान यानि सेल्फी क़्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपने रोमांस से लोगों की धड़कने तेज़ कर रही है। हाल ही में उनका एक जबरदस्त रोमांटिक गाना “तानी देखल करी हमरा के कम जी” (Tani Dekhal Kara Humra Ke Kam Ji ) पर सुपरस्टार निरहुआ (Nirahua ) यानि दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav ) संग देर रात खूब रोमांस फरमाती जा रही है। लोगों को इनकी मस्त केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। हर कोई इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा देखना पसंद कर रहा है।
बता दे भोजपुरी गाना Dekhal Kari Kam Ji फिल्म Nirahua Hindustan 2 का है। जिसको अक्षरा सिंह और निरहुआ पर फिल्माया गया है। गाना बहुत ही मजेदार है। इस गाने को Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’, Priyanka Singh ने मिलकर अपनी आवाज में गाया है। वही इसका म्यूजिक Om Jha ने दिया है। तो इसके बोल Arvind Tiwari ने लिखें है। गाने ने काफी कम समय में लाखों मिलीयन व्यूज पार कर लिया है। गाने में अक्षरा सिंह की सादगी निरहुआ के होश उड़ा रही है। टाइट सूट में खुलें बाल किए अक्षरा अपनी खूबसूरती का जादू लोगों पर चला चुकी है। यदि आपने अब तक निरहुआ और अक्षरा सिंह का ये जबरदस्त रोमांटिक गाना नहीं देखा है, तो एक बार यहाँ जरूर देखें।