Nirahua – Amrapali Dubey liplock Romance Video: दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। दोनों पर फिल्माया गया गाना ‘तु ही बड़ा जान करेजाहू’ ( TU HI BAADA JAAN KAREJAU) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है। गाने में आम्रपाली और निरहुआ की जबदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

गाने में आम्रपाली पिंक और येल्लो कलर की साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूसबूरत नजर आ रही हैं। गाने में निरहुआ पति आम्रपाली संग खूब रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ये गाना फिल्म जिगरवाला ( JIGARWALA) मूवी का है। गाने में दोनों के बीच काफी लंबा लिपलॉक सीन भी फिल्माया गया है।

आपको बता दें कि निरहुआ के इस गाने को खुशबू जैन और रजनीश ने गाया है। गाने को म्यूजिक RAJESH – RAJNISH ने दिया है, जबकि गाने के बोल PYARE LAL YADAV ने लिखें हैं। गाने को T-Series Hamaar Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को 1,801,614 से अधिक बार अभी तक देखा जा चुका है।

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और निरहुआ अपने रोमांस वीडियो से इंटरनेट का टेम्परेचर बढ़ा दिया है। भोजपुरी डीवा आम्रपाली को अक्सर निरहुआ के साथ देखा जाता है। इतना ही नहीं आम्रपाली ने निरहुआ के सांसद का चुनाव लड़ने के दौरान जमकर प्रचार भी किया था।

इस वीडियो में आम्रपाली दुबे बेहद सेक्सी अंदाज में नजर आ रही हैं। अपने हॉट एक्सप्रेशन से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। आम्रपाली दुबे भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए फेमस हैं। वहीं निरहुआ किसी पहचान के मोहताज़ नहीं हैं। उनकी पॉप्युलैरिटी इतनी है कि वे अब सांसद बन चुके हैं।

 

 

 

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...