Nirahua – Amrapali Dubey Romance Video: दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) दोनों ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता हैं। दिनेश लाल यादव को निरहुआ के नाम से ज्यादा जाना जाता है। निरहुआ एक्टर होने के साथ ही एक गायक और निर्माता हैं।
निरहुआ ने कई लोकप्रिय भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है और कई पुरस्कार को अपने नाम भी किया है। निरहुआ ने “निरहुआ हिंदुस्तानी,” “बॉर्डर,” और “पटना से पाकिस्तान” जैसे सुपरहिट फिल्में भी भोजपुरी इंडस्ट्री को दी है। वहीं, आम्रपाली दुबे एक भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री के साथ बेहतरीन सिंगर भी है। एक्ट्रेस कई लोकप्रिय भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ने भी कई अवार्ड्स अपने नाम किये हैं। आम्रपाली “निरहुआ हिंदुस्तानी 2,” “पटना से पाकिस्तान,” और “जिगरवाला” जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
खासकर भोजपुरी दर्शकों द्वारा निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। निरहुआ और आम्रपाली अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं।इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली का गाना ‘मुहे पे अटक जाता’ (Muhe Pe Atak Jata) गाना एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है। इस गाने में निरहुआ अपनी पत्नी आम्रपाली संग जबरदस्त ठुमके और जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
यह गाना फिल्म ‘Nirahua Rickshawala 2’ का है। इस गाने को Pravesh Lal Yadav और Rahul khan ने Produce किया है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। गाने में जैसा की आप देख सकते हैं आम्रपाली अपने पति निरहुआ संग चोरी – छिपे रोमांस करती हुईं नजर आ रही है।
आपको बता दें कि इस गाने को कल्पना और रजनीश मिश्रा ने अपनी आवाज दी है, जबकि गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखा है और संगीत से सजाया है राजेश-रजनीश ने दिया है। निरहुआ की यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।