Nirahua और Amrapali पर चढ़ा फागुन का रंग, खूब प्यार से रंग जमाते दिखें एक्टर, रोमांस वीडियो मचा रहा बवाल

Priyanka Singh

नई दिल्ली। होली (Nirahua Holi Song) आने से पहले ही भोजपुरी गानों की बहार आ जाती है। हर तरफ भोजपुरी गाने सुनने को मिलने लग जाते हैं। साल 2024 में होली का त्यौहार 25 मार्च को धूम – धाम के साथ मनाया जायेगा।

- Advertisement -

इसी बीच में निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Amrapali Song) के होली सॉन्ग अभी से ही सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू हो गए हैं। अब होली के त्यौहार में निरहुआ और आम्रपाली का गाना ना चले, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है।

- Advertisement -

निरहुआ और आम्रपाली का होली सॉन्ग 

भोजपुरी जुबली स्टार निरहुआ और आम्रपाली के गानों के बिना त्योहार अधूरा सा लगता है। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया होली सॉन्ग ‘रंग डलवा त देहब हजार गारी’ (Nirahua Amrapali Rang Dalba T DehabHoli Song) यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

- Advertisement -

इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दोनों ही जमकर खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस भोजपुरी होली गीत को अभी से ही दर्शकों द्वारा खूब सुना जा रहा है।

एक दूजे को रंग लगाते दिखें निरहुआ – आम्रपाली 

इस गाने को दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने एक साथ मिलकर आवाज दी है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। निरहुआ और आम्रपाली गाने में एक दूजे के साथ होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में एक्ट्रेस आम्रपाली बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।

- Advertisement -

म्यूजिक वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। होली के रंगों के बीच इनका रोमांस देखकर फैंस काफी एंटरटेन हो रहे हैं। इस गाने को Nirahua Official नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

इस गाने को खबर लिखें जाने तक 5,304,697 से अधिक बार देखा जा चुका है और लगातार व्यूज का आकड़ा बढ़ता हुआ ही चला जा रहा है।आम्रपाली और निरहुआ का वीडियो इतना पसंद किया जा रहा है कि इस पर अब तक 38 हजार लाइक्स मिल गए हैं।

- Advertisement -
Share This Article