Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की कोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद पसंद किया जाता है। निरहुआ और आम्रपाली को लोग एक साथ देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं।

इस जोड़ी ने मिलकर एक साथ इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी है। इनके गाने सोशल मीडिया पर काफी सुने और देखे जाते हैं। इस समय निरहुआ और आम्रपाली का एक पुराना गाना यूट्यूब पर एक बार फिर से ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री हमेशा की तरह ही देखते ही बन रही है। इस गाने का नाम है ‘ओठवा से ओठ के मिलाप’.

 

इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे एक अलग ही अंदाज में आ रही है। अब इंटरनेट पर ये गाना तहलका मचा रहा है। इस गाने को अभी तक 3,876,679 से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने के वीडियो में आम्रपाली और निरहुआ की बोल्ड केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में आम्रपाली दारू के नशे में अजीब सी हरकतें करती हुईं नजर आ रही हैं। इस गाने को निरहुआ और अंतरा सिंह प्रियंका ने एक साथ मिलकर गाया है। जबकि म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी के हैं।

गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी ने अब तक ‘आई मिलन की रात’, ‘रोमियो राजा’, ‘दूल्हा हिन्दुस्तानी दुल्हन इंगलिश्तानी’, ‘मुक़द्दर का सिकंदर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी है।

 

 

 

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...