Bhojpuri Song : लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह(Pawan Singh ) और काजल राघवानी(Kajal Raghwani) का नवीनतम रोमांटिक गीत ‘छलकता हमरो जवानिया’ जनता के बीच हिट है और वायरल हो रहा है। हिट फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ के इस गाने को अब तक 48 करोड़ से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही हजारों की संख्या में इस गाने को लाइक मिले हुए है। लोग लगातार इस पर कमेंट भी करते जा रहे हैं।
रोमांटिक वीडियो में काजल(Kajal Raghwani) और पवन अपने एनर्जेटिक बेस्ट रोमांटिक अंदाज में नजर आए है। भोजपुरिया राजा फिल्म के इस सॉन्ग को साल 2016 में अपलोड किया गया था। जो कि अक्सर धूम मचाता रहता है। इस सुपरहिट वायरल हो रहे इस गाने को लीड एक्टर पवन सिंह(Pawan Singh ) और प्रियंका सिंह ने गाया है। इसे आजाद सिंह और मधुकर आनंद ने कंपोज किया है।
इस गाने ने अपने रिलीज होने के बाद ही बवाल मचा दिया था। इसमें उनकी और एक्ट्रेस काजल राघवानी की जोड़ी को काफी सराहा गया था, लोग इन दोनों की कैमिस्ट्री की तारीफ भी कर रहे थे। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं।
पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा में पिछले काफी दशक से सक्रिय हैं और एक के बाद एक हिट फिल्म दिए जा रहे हैं। हर कोई उनकी स्टाइल का दीवाना है। उन्हें भोजपुरी का सलमान खान भी कहा जाता हैं। अपने करियर में वह भोजपुरी की तमाम बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके हैं।
सुजीत कुमार सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ में उमेश सिंह और बृजेश त्रिपाठी भी हैं। यह सुधीर सिंह द्वारा निर्मित और संदीप सिंह द्वारा सह-निर्मित है। इस गाने पर अभिनेता के फेन्स ने खूब प्यार लुटाया है और इस पर खूब रील भी बनाई जा रही हैं। एक्शन हीरो पवन सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने के हिट होने के बाद अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया था।