Bhojpuri Song : सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी(Bhojpuri) गाने की डिमांड इन दिनों लगातार बढ़ती जा रही है। लोग इन गानों के प्रति कुछ ज्यादा ही आकर्षित होते जा रहे हैं। भोजपुरी गानों के प्रति लोगों की दीवानगी का आलम एक अलग ही स्तर पर पहुंच चुका है। लोग इन दिनों पुराने पुराने गाने निकालकर भी खूब सुन रहे हैं और शेयर करते जा रहे हैं। ऐसे में इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार माने जाने वाले पवन सिंह( Pawan Singh) का गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि पवन सिंह( Pawan Singh) भोजपुरी इंडस्ट्री के काफी सीनियर अभिनेता है और वह पिछले कई दशक से भोजपुरी इंडस्ट्री में सक्रिय है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह के जिस गाने के बारे में हम बात कर रहे हैं उस गाने के बोल हैं ‘हमार जान हाउ हो’ Hamar Jaan Hau Ho। इस गाने में पवन सिंह के साथ पाखी हेगड़े भी है।

गाने में दोनों के बीच एक जबरदस्त डांस रोमांस देखने को मिल रहा है। यह गाना वैसे तो काफी पुराना है लेकिन लोगों को यह अभी भी फ्रेश वाइब दे रहा है। यह गाना वेव म्यूजिक चैनल पर वर्ष 2015 में अपलोड किया गया था। इस गाने को अब तक 31 लाख लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वही हजारों की संख्या में इस गाने को लाइक भी किया है।

यह गाना पवन सिंह की फिल्म देवर भाभी से लिया गया है। इस गाने का नाम इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है आपको बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी बड़ा नाम है उनके चाहने वालों की संख्या अनगिनत है। पवन सिंह को लोग अक्षरा सिंह के साथ देखना पसंद करते हैं


दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती थी मगर जब से इन दोनों के बीच विवाद हुआ है यह दोनों साथ में काम नहीं करते हैं।
नोट: हम आपके लिए ऐसे डांस वीडियो सिर्फ और सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए लेकर आते हैं। ऐसे वीडियो से Timesbull. com का कोई लेना देना नहीं है।

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...