नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों को सुपरहॉट और बोल्ड अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की एक्टिंग बहुत ही ज्यादा पसंद आती है। आम्रपाली दुबे को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्टी में इस समय धमाल मचाया हुआ है।
आम्रपाली दुबे फ़िल्मी पर्दे पर आते ही बवाल मचाना शुरू कर देती है। ज्यादातर फिल्म के निर्माता एक्ट्रेस को अपनी फिल्मों में कास्ट करना चाहते हैं। निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे की जोड़ी को अभी तक में सबसे अधिक पसंद किया गया है।
‘जीजा जी के जान’ गाना हुआ वायरल
लेकिन, आम्रपाली दुबे का इस समय एक बेहद ही मजेदार गाना वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म ‘साजन’ का एक गाना ‘जीजा जी के जान’ (Jija Ji Ke Jaan) को दर्शकों द्वारा बहुत ही अधिक पसंद किया जा रहा है। यह गाना बहुत ही ज्यादा मजेदार है, इसे प्रवेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे और आकांक्षा दुबे पर फिल्माया गया है।
आम्रपाली दुबे परेशान होती आई नजर
गाने के वीडियो में आकांक्षा दुबे एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को परेशान करती हुईं नजर आ रही हैं। जब आम्रपाली दुबे और प्रवेश लाल यादव अपने कमरे में सोने के लिए जाते हैं, तो उनके बीच में आकांक्षा दुबे जाकर बैठ जाती है और अपने जीजा जी के साथ ठुमके लगाना शुरू कर देती हैं।
गाने में आकांक्षा दुबे कहती हैं कि दीदी काहे परेशान हम हैं जीजा जी के जान। एक्ट्रेस आम्रपाली को अपनी बहन की हकरतों पर बहुत ही ज्यादा गुस्सा आता है।
बता दें कि इस फिल्म में प्रवेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, आकांक्षा दुबे, सृष्टि पाठक, रंभा साहनी, श्वेता वर्मा, संतोष पहलवान, संतोष श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र राय, पल्लवी कोली, दिवाकर श्रीवास्तव अहम भूमिका में नजर आये हैं।
इस गाने को प्रवेश लाल यादव और प्रियंका सिंह ने एक साथ मिलकर आवाज दी है। आकांक्षा दुबे इस गाने के वीडियो में आम्रपाली की छोटी बहन की भूमिका निभाई है।
इस गाने के वीडियो में तीनों की केमिस्ट्री सुपर से ऊपर वाला नजर आ रहा है। गाने के वीडियो को Nirahua Music World नाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को खबर लिखें जाने तक 4,638,478 से अधिक बार देखा जा चुका है।