नई दिल्ली : बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) इन दिनों खूब चर्चा बटोर रही है। देसी गर्ल से विदेशी गर्ल बनी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लव अगेन के प्रमोशन में जबरदस्त तरीके से व्यस्त हैं और खूब इंटरव्यू और इवेंट में शामिल हो रही हैं। इस दौरान उनका एक और नया वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने काफी खुलकर अपना मत रखा है।
आपको बता दें कि लव अगेन प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सैम हेगन नजर आने वाले हैं। इसी दौरान जब दोनों एक इंटरव्यू में पहुंचे तो दोनों से ही सेक्स को लेकर सवाल पूछे गए। इस इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि क्या पहली डेट पर पार्टनर के साथ सेक्स करना उचित है या नहीं।
इस सवाल पर प्रियंका चोपड़ा ने जवाब देते हुए कहा कि हां पहली डेट पर सेक्स करने में किसी भी तरह की कोई बुराई नहीं है। वही अभिनेता सेम ने भी उनके जवाब से सहमति जताई। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने यह भी कहा कि इसके साथ इसके लिए आपका जिम्मेदार होना भी जरूरी है।
इस दौरान अभिनेता सेम और प्रियंका चोपड़ा ने यह भी बताया कि अगर आप अपनी पहली डेट पर अपने पार्टनर के साथ कंफर्टेबल नहीं है उसे अट्रैक्ट नहीं है तो आपको उसे अपना फेक नंबर देना ही सही रहेगा। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा से जब अगला सवाल यह पूछा गया कि उन्हें ओरल सेक्स और चीज में से किसी एक वस्तु को छोड़ना पड़ेगा तो वह क्या चुनेगी।
इस सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा हंस पड़ी और शर्माते हुए उन्होंने कहा कि दोनों ही नहीं। वही इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेता सेम ने कहा वह चीज छोड़ना ज्यादा उचित समझते हैं। उनके इस जवाब से अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी सहमति जताई। आपको बता दें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फिल्म लव अगेन 12 मई को रिलीज हुई है। हालांकि इस फिल्म की कमाई काफी धीरे धीरे चल रही है। इस फिल्म के अलावा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी वेब सीरीज सिटाडेल के चलते भी चर्चा में बनी हुई है।