नई दिल्ली : ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत (Rakhi Sawant) पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पहले तो वह अपनी शादी की वजह से चर्चा का विषय बनी थी। उसके बाद उन्होंने अपने पति आदिल दुर्रानी को तलाक दिया और तलाक देने के बाद वह आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आई। इसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर अपने पति आदिल दुर्रानी को लेकर खुलासे किये जा रही है।

हालांकि उनके आरोपों में कितनी सच्चाई है और कितने आरोप झूठ है यह तो किसी को नहीं पता। इस बार उनके मुद्दे में आने की वजह कुछ और है। दरअसल राखी इन दिनों सऊदी अरब के शहर मक्का में उमरा करके लौटी है। इस दौरान राखी सावंत (Rakhi Sawant) सफेद रंग के हिजाब में थी। इस दौरान उन्होंने मक्का के शहर से कई वीडियो बनाकर शेयर किये है।


उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है। राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह धार्मिक बातें कर रही है और इस धार्मिक यात्रा के बारे में विस्तार से बता रही है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने कैसे उमरा किया और इसके पीछे की वजह क्या थी और राखी से एक महिला रिपोर्टर ने पूछा कि आखिर हिंदू धर्म में क्या खराबी थी।

जो उन्होंने इस्लाम धर्म को कबूल किया। इसका जवाब देते हुए राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने कहा कि हिंदू धर्म में किसी तरह की कोई खराबी नहीं है। एक्ट्रेस ने आगे कहा मैंने मुस्लिम धर्म में शादी की थी और निकाह पड़ा था। जब निकाह हो जाता है तो ऐसा होता है। लगभग पिछले 1 साल से मैं आदिल के साथ रही थी। मैं खुद को काफी लकी मानती हूं कि मेरा बुलावा आया और मैं यहां आई।

बता दे कि राखी सावंत के उमरा के दौरान उनके आउटफिट की काफी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। यह यात्रा करने के बाद हाल ही में राखी सावंत भारत लौटी है। जिसके बाद उनसे कई तरह के सवाल किये जा रहे हैं। जिसका वह काफी बेबाकी से जवाब दे रही है। राखी सावंत पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी डिस्टर्ब है।

पिछले साल ही उनकी मां का निधन हुआ। इसके बाद उनकी उनके पति आदिल दुर्रानी से भी लड़ाई हो चुकी है और इतना ही नहीं उनकी दोस्त राजश्री, आदिल खान दुर्रानी और शर्लिन चोपड़ा के साथ जाकर मिल चुकी है। वह भी राखी सावंत के खिलाफ आरोप लगा रही है। वहीं दूसरी तरफ जेल से बाहर आने के बाद आदिल दुर्रानी भी बदले बदले मूड में नजर आ रहे हैं और राखी के कई खुलासे कर रही हैं।

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...