पहली ही फ़िल्म से हुईं हिट, एक हादसे ने तहस-नहस कर डाली जिंदगी, अब गुमनामी में बीत रहा जीवन

Snehlata Sinha

90 के दशक की बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री जिन्होंने रातों-रात दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली थी।दरअसल हम बात कर रहे हैं ‘आशिकी’ फिल्म से फेमस हुई एक्ट्रेस अनू अग्रवाल की। बता दें कि उनकी यह फिल्म काफी हिट साबित हुई थी जिसके चलते ‘आशिकी 2’ को भी बनाया गया और इसे भी बड़ी सफलता हासिल हुई।

- Advertisement -

बता दें कि अनु अग्रवाल इस फिल्म से काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गई थी और फिर उनके जीवन में एक ऐसा वक्त आया जब उन्हें गुमनामी का सहारा लेना पड़ा। अनु अग्रवाल अपनी सादगी के चलते दर्शकों के दिलों पर राज करती थी और 21 साल की उम्र में उन्होंने इंडस्ट्री में अपना दबदबा बना लिया था।

अनु अग्रवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से सोशल साइंस की पढ़ाई की और फिर महेश भट्ट ने उन्हें फिल्म ‘आशिकी’ से पहले ब्रेक दिया। उनकी यह फिल्म काफी ही साबित हुई और एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में भी अपनी एक खास पहचान बना ली थी। बाद में उन्होंने खलनायिका से लेकर गजब तमाशा जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि ये कुछ खास चल नहीं पाई।

- Advertisement -

बाद में अनु अग्रवाल ने साउथ इंडस्ट्री में भी काम करने की कोशिश की और यहां पर भी वह सफल नहीं हो पाई। 1996 में उन्होंने फिल्मी दुनिया को छोड़कर योग और अध्यात्म की तरफ रुख किया। लेकिन उनकी किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। साल 1999 में एक ऐसा वक्त आया जब एक दर्दनाक हाथ से ने उनका सब कुछ छीन लिया।

अनु अग्रवाल एक सड़क हादसे का शिकार हुई और 29 दिनों तक कोमा में रही। उनकी याददाश्त चली गई थी और वह पैरालाइज्ड भी हो गई। तकरीबन 3 साल बाद उन्हें हल्की-फुल्की याद वापस आने लगी। जब उनकी तबीयत थोड़ी सही होने लगी तो उन्होंने सारी संपत्ति को त्याग कर संन्यास लेने का फैसला ले लिया। उन्होंने याददाश्त को वापस लाने के लिए योग का सहारा लिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

Latest News

Share This Article