नई दिल्ली : सलमान खान इस इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम हैं। वह सालों से सभी को एंटरटेन करते आ रहे हैं। इतने सालों में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्म दी हैं। वह जिस भी फिल्म में होते है वह फिल्म हिट हो जाती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि सलमान भाई की पूरे ही देश में जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं। लोग उन्हें बड़े पैमाने पर फॉलो करते हैं। युवाओं में तो उनकी दीवानगी को लेकर अलग ही उत्साह हैं। उनके डायलॉग और कपड़े ट्रेंड बन जाते हैं।

सलमान खान पिछले कई दशक से काम कर रहे हैं लेकिन उन्होने आज तक शादी नहीं की हैं। बॉलीवुड में आज भी उनकी शादी को लेकर सवाल उठते हैं कि आखिर भाई शादी कब करेंगे। सलमान अविवाहित है इसका मतलब ये नहीं कि उनका नाम कभी किसी के साथ नहीं जुड़ा हो। इतने सालों से काम करते हुए उनकी जिंदगी में कई लड़कियां आई और गई , लेकिन कोई भी भाई की दुल्हन नहीं बन पाई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

अब ऐसे में खबर सामने आ रही है कि सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा का अफेयर चल रहा हैं। इतना ही नहीं सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान के बच्चे की माँ बनने वाली हैं। साथ ही सोनाक्षी की बेबी बंप के साथ एक तस्वीर भी वायरल हो रही हैं। जब हमने इस खबर की जाँच की तो पता चला कि ये खबर सिर्फ एक अफवाह हैं। किसी ने एक्ट्रेस की फोटो से छेड़छाड़ की है। सलमान और सोनाक्षी के बीच ऐसा कुछ भी नहीं हैं। इस समय एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इक़बाल जहीर को डेट कर रही है। खबर है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। सोनाक्षी सिन्हा के काम के बारे में बात करें तो वह हाल ही में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ डबल एक्सल में नज़र आई थी। दोनों की ये फिल्म ज्यादा सफल नहीं हो पाई थी।

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...