नई दिल्ली : इन दिनों शादियों का सीजन है और ऐसे में सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े खूब सारे वीडियो सामने आते रहते हैं। इन वायरल वीडियोज में कई बार दूल्हा नाचता है तो कई बार दुल्हन नाचते हुए नजर आती है। एक समय ऐसा भी था जब दुल्हने अपनी शादी में नजरें भी नहीं उठाती थी। लेकिन आज के दिनों में दुल्हन का शर्माना काफी पीछे रह गया है।
दुल्हने इन दिनों अपनी शादी को काफी इंजॉय करती हैं और अपनी शादी में जमकर नाचती भी है। दुल्हन की एंट्री से लेकर उनका डांस सब कुछ ट्रेंड करने लग जाता है। अब तक आपने सोशल मीडिया पर दुल्हन के डांस के कई सारे वीडियो देखे होंगे लेकिन जो वीडियो हम आपके सामने लेकर आए हैं वह वीडियो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन ने अपनी शादी में इतना शानदार डांस किया है कि लोग उनके डांस के दीवाने हो चुके हैं। वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन ‘मनिके मांगे हिते’ पर परफेक्ट डांस करते नजर आई। पर्पल लहंगे में दुल्हन न सिर्फ खूबसूरत लग रही है बल्कि अपने लटके-झटके से सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि इंस्टाग्राम पर सुनैना खेरा (@sunainakhera) नाम के यूजर द्वारा इस वीडियो को शेयर किया है। कुछ समय पहले शेयर किए गए क्लिप को अब तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
इसके साथ ही यूजर्स इस पर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा- क्या सिर्फ मुझे नज़र आया कि दुल्हन ने जूते पहने हैं। एक अन्य ने कमेंट किया- खूबसूरत। आपको ये वीडियो कैसा लगा? आप अपना व्यू हमें बता सकते हैं। आपको बता दें कि इस तरह के वीडियो आए दिन ही सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस तरह के वीडियो देखने के लिए हमसे जुड़े रहे।