नई दिल्ली : टीवी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियां मौजूद है जो अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों के दिलों की धड़कन बढ़ाती रहती हैं। आज हम बात करने वाले हैं टीवी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री में से एक अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के बारे में। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने वर्ष 2004 में इंडिया बेस्ट सीने स्टार की खोज से टीवी इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था।
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को उनके पहले ही शो बनू मैं तेरी दुल्हन से घर-घर में पहचान मिली थी। इस शो के दौरान हीं उनकी मुलाकात अपने को स्टार शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra ) से हुई थी। ऑन स्क्रीन शरद मल्होत्रा और दिव्यांका त्रिपाठी की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी, लेकिन सेट के बाहर भी इन दोनों की लव स्टोरी शुरू हो चुकी थी।
दोनों का रिश्ता एक दो साल नहीं बल्कि पूरे 8 साल तक रहा। 8 साल तक साथ रहने के बाद दोनों की राहें जुदा हो गई। जिसकी वजह से दिव्यांका त्रिपाठी काफी टूट चुकी थी। दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि पति विवेक दहिया की जिंदगी में आने से पहले ही वह मां बनने के बारे में सोच रही थी। दरअसल हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी जिंदगी से जुड़ा हुआ यह सबसे बड़ा खुलासा किया है।
उन्होंने इस दौरान शरद मल्होत्रा से जुड़े हुए अपने रिश्ते के बारे में भी काफी खुलासे किये। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उनके पति विवेक दहिया के जिंदगी में आने से पहले ही उन्होंने मां बनने का विचार कर लिया था। उन्होंने बताया मेरी मां ने मुझसे कहा था कि तुम बाहर क्यों प्यार ढूंढ रही हो तुम अपने अंदर ही प्यार करना सीखो। उन्होंने आगे कहा अगर उनकी जिंदगी में उस समय पर उनके पति विवेक दहिया एंट्री नहीं लेते तो वह एक बच्चा एडाप्ट करने वाली थी। क्योंकि उन्हें उस समय प्यार और साथ दोनों चाहिए था।
जरूरी नहीं है कि किसी का साथ सिर्फ एक तरह का हो। जब विवेक मेरी जिंदगी में आए तो मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी थी। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की प्रेम कहानी के बारे में बात करें तो इन दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत एकता कपूर के शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। यह दोनों ही एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोनों जल्द ही दोस्ती से प्यार में बदल गए।